फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sisters will have an open meeting with their imprisoned brothers on Bhai Dooj In Lucknow

Lucknow : भैया दूज पर बंदी भाइयों से होगी बहनों की मुलाकात... करेंगी टीका, एआईजी जेल के आदेश पर तैयारी पूरी

Sun, 03 Nov 2024 12:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 12:16 AM IST
सार

भैया दूज पर बंदी भाइयों से बहनों की खुली मुलाकात होगी। बहनें भाइयों के टीका कर सकेंगी। एआईजी जेल के आदेश पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
sisters will have an open meeting with their imprisoned brothers on Bhai Dooj In Lucknow
भैया दूज - फोटो : freepik

विस्तार

राजधानी लखनऊ में भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर जेल में बंद भाइयों को भी बहनें आसानी से टीका कर सकेंगी। इसके लिए खुली मुलाकात रखी जाएगी। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


रविवार को गोसाईंगंज स्थित जिला जेल में बंद बंदियों की खुली मुलाकात होगी। बहनें अपने भाइयों के टीका कर उनकी लंबी आयु की कामना करेंगी। जेल प्रशासन ने शनिवार को तैयारियां पूरी कर लीं। जेल अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही मातहतों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- योगी सरकार का प्लान तैयार: महाकुंभ में पर्यटन सेक्टर में 45 हजार परिवारों को मिलेगा रोजगार, दी जा रही ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए गए हैं चार रजिस्ट्रेशन काउंटर

भैया दूज पर सुबह सात बजे से मुलाकात शुरू होगी। एआईजी जेल धर्मेंद्र सिंह ने भैया दूज पर जेलों में बंद बंदियों की खुली मुलाकात कराए जाने को लेकर आदेश जारी किया गया है। जिला जेल के अधीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बहनों के लिए चार रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। 


यह भी पढ़ेंः- UP Police Recruitment: सिपाही भर्ती की फाइनल आंसर शीट जारी... जानें कितने सवाल हुए निरस्त; ऐसे करें चेक

जेल के भीतर मिलेगा प्रवेश

महिलाओं को चार चरणों में सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। मुलाकात के लिए अतिरिक्त जेलकर्मी और पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि भइया दूज पर सिर्फ महिलाओं को ही जेल के भीतर प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed