जालौन कांड: जिंदा निकलीं दोनों बहनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन में दो बहनों की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बहनें जीवित हैं। ऐसे में मामले में कई सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों दो बहनों की लाशें बोरे में भरकर फेंकने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था, जिस पर जालौन में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई थी।
आ रही खबरों के मुताबिक दोनों बहनें को कड़ी सुरक्षा के बीच आईजी आफिस ले जाया गया। मामले पर कानपुर आईजी आशुतोष पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी
...तो फिर किसकी हैं वो लाशें
अगर मामले में पुलिस यह कहकर अपना दामन बचा रही है कि दोनों बहनें जिंदा हैं, ऐसे में सवाल यह उठता है कि बोरे में पाई गई लाशें किसकी हैं। आईजी पांडेय ने बताया कि दोनों बहनें अपने प्रेमियों के साथ भागी थीं, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली।
उन्होंने कहा कि मामले पर दोनों बहनों और उनके प्रेमियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। आई के अनुसार प्रेमियों की सम्पत्ति की भी जांच होगी और दोनों बहनों के बयान मजिट्रेड के सामने लिए जाएंगे।
कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं इन प्रेमियों ने ही तो उन लड़कियो की हत्या नहीं कर दी, जिसके बाद भागने की योजना बनाई गई थी। फिलहाल दोनों बहनें और उनके प्रेमी कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। दोनों के पास कई सिम कार्ड मिले।
पोस्टमार्टम में चोट के निशान नहीं मिले
वहीं, आईजी पांडेय ने बताया कि जिन लड़कियों की लाशें बोरे में पाई गईं, उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। उनके डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं।
आईजी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मामले के बाद क्षेत्र में अराजकता पैदा करने वालों की पहचान की जाएगी और कड़ी कार्रवाई होगी।
हालांकि, उन्होंने माना कि आरोपियों पर कार्रवाई न होने से हालात बिगड़े।