फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sister-in-law hangs herself after brother-in-law's death.

Lucknow News: नंदोई की मौत के बाद सरहज ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 14 Sep 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law hangs herself after brother-in-law's death.
लखनऊ। चिनहट के नौबस्ता कला निवासी परचून दुकानदार हंसराज की मौत से आहत होकर उसकी सरहज सुमन (35) ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों तीन माह से लिवइन में रह रहे थे।
विज्ञापन

सुमन के पति बाराबंकी के माती सैयारा गांव निवासी विनोद कुमार के अनुसार, पत्नी सुमन ने तीन माह पहले उन्हें छोड़ दिया था। वह नंदोई हंसराज के साथ किराए के कमरे में लिवइन में रह रही थी। वहीं, हंसराज की पत्नी माया चिनहट के देवा रोड स्थित बिलहरी गांव में रहती है। विनोद के अनुसार कुछ दिन पहले हंसराज की मौत हो गई थी। रविवार सुबह हंसराज का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी बीच सुमन दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। दरवाजा अंदर से बंद था। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची चिनहट पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो सुमन का शव छत में लगे कुंडे से साड़ी के सहारे लटका मिला। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। सुमन के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, जो पति विनोद के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed