फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIR in Uttar Pradesh: Hearing of 1.66 crore notices completed, 70% work completed in 11 districts

SIR in Uttar Pradesh: 1.66 करोड़ नोटिसों की सुनवाई पूरी, 11 जिलों में 70 फीसदी काम पूरा

Sun, 22 Feb 2026 10:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Feb 2026 10:52 PM IST
सार

मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित 3.26 करोड़ नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अब तक 1.66 करोड़ से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन
SIR in Uttar Pradesh: Hearing of 1.66 crore notices completed, 70% work completed in 11 districts
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (एसआईआर) के तहत रविवार को प्रदेश के सभी 1.77 लाख मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान चलाया गया। जहां हेल्प डेस्क के जरिये मतदाताओं को प्रपत्र-6 और 8 भरने में सहायता दी गई।

विज्ञापन


नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़े आवेदन संबंधी कार्य किए गए। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दलों के बूथ लेवल एजेंटों ने भी प्रक्रिया में सहयोग किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश बोले : मुझसे गलती हुई...मुझे रामभद्रचार्य को जेल भेजना चाहिए था, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  "फरवरी का महीना और यहां गर्मी लग रही है, पेड़ लगाइए" एक्टर संजय दत्त ने लोगों को पौधे लगाने की शपथ दिलाई


मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित 3.26 करोड़ नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अब तक 1.66 करोड़ से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है, जो प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक प्रगति दर्शाती है।

सुनवाई में 11 जिले औरैया, एटा, अंबेडकरनगर, शामली, फिरोजाबाद, बदायूं, आजमगढ़, बस्ती, चित्रकूट, सहारनपुर और मथुरा 70 फीसदी से अधिक काम पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed