फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: I made a mistake... I should have sent Rambhadracharya to jail, piercing one's ears doesn't make one a yog

अखिलेश बोले : मुझसे गलती हुई...मुझे रामभद्रचार्य को जेल भेजना चाहिए था, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता

Sun, 22 Feb 2026 09:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Feb 2026 09:06 PM IST
सार

Swami Avimukteshwarananda controversy: अखिलेश यादव ने एक बार फिर से  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शाकुंभरी पीठाधीश्वर के आशुतोष ब्रह्मचारी पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
UP: I made a mistake... I should have sent Rambhadracharya to jail, piercing one's ears doesn't make one a yog
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उठाया शंकराचार्य का मुद्दा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज कराने वाले शाकुंभरी पीठाधीश्वर के आशुतोष ब्रह्मचारी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार 20 साल पुरानी घटना खोज कर लाई है। इसका मकसद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अपमानित करना है। अगर शिकायकर्ता स्वामी रामभद्राचार्य का शिष्य है तो मुझसे गलती हुई। मैंने रामभद्राचार्य पर दर्ज केस वापस लिया था। मुझे उनको जेल भेज देना चाहिए था।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विचारों को लेकर झगड़े होते रहते हैं। लेकिन इस स्तर तक जाकर ऐसे आरोप नहीं लगाने चाहिए। योगी आदित्यनाथ की सरकार संतों का अपमान कर रही है। यह सरकार अब नहीं बचने वाली है। इसे जनता अस्वीकार कर चुकी है। उसे मतदान का इंतजार है। जनता की जितनी पीड़ा बढ़ रही है, पीडीए भी उतना ही बढ़ रहा है। वहीं सुरक्षा हटाने पर बोले कि टीम में माली, गेट खोलने वाले को भी गिन लिया। भाजपा सरकार पहले हमारा और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का घर भी छीन चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाई गई, उनका घर भी छीना।
विज्ञापन



 

वस्त्र पहनने व कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता

अखिलेश ने कहा कि गीता में लिखा है कि माया में रह कर भी जो माया से जो दूर रहे, वो योगी है। गुरु नानक ने भी कहा था वस्त्र पहनने, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता है। जिस समय शिखा को पकड़ कर अपमानित किया जा रहा था, तब भाजपा वाले कहां थे। अब घटिया आरोप लगवा रहे हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बटुक ब्राह्मणों के शिखा पूजन पर कहा कि सनातन व्यवस्था में किसी को गंगा स्नान से नहीं रोका जा सकता, लेकिन इस सरकार में शंकराचार्य को स्नान नहीं करने दिया गया।

भाजपा को विकास से नफरत है
अखिलेश ने कहा कि गोमती का पानी को दूषित होने से लोग बीमार हो रहे हैं। हम हिंडन, वरुणा और काली नदी साफ कर रहे थे, भाजपा ने कुछ नहीं किया। ये विकास से नफरत करते है। इनकी अंडरग्राउंड पाइपलाइन में भी भ्रष्टाचार है। सीएम के जापान दौरे पर बोले कि वह क्योटो क्यों नहीं जा रहे हैं? बदायूं के वायरल वीडियो पर बोले कि भाजपा वाले नफरत फैलाना चाहते हैं।
100 विधायक लाओ, हम बना देंगे मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा के प्रमुख नेताओं को 100 विधायक तोड़कर लाने का ऑफर देते हुए कहा कि जो नेता इतने विधायक तोड़ लेता है, तो हम उसे मुख्यमंत्री बनने के लिए समर्थन दे देंगे। उनका यह खुला ऑफर दोनों डिप्टी सीएम के लिए है, हालांकि अखिलेश ने किसी का नाम नहीं लिया। बोले कि यह ऑफर अगले एक सप्ताह तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed