{"_id":"69a470a238b878fa5704fcd3","slug":"sir-in-up-up-tops-in-voter-ratings-fourth-in-redressal-of-complaints-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIR in UP: मतदाताओं की रेटिंग में यूपी अव्वल, शिकायतों के निस्तारण में चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR in UP: मतदाताओं की रेटिंग में यूपी अव्वल, शिकायतों के निस्तारण में चौथे स्थान पर
Mon, 02 Mar 2026 12:03 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:03 AM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि नागरिकों द्वारा विगत एक माह में दी गई रेटिंग के अनुसार देश में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के चलते यूपी का काम सराहनीय माना गया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अवधि में प्रदेश में एनजीएसपी (राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल) पर फरवरी में 22469 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसके सापेक्ष कुल 21,864 (97.3 प्रतिशत) शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। फरवरी में शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश को पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इतना ही नहीं नागरिकों द्वारा विगत एक माह में दी गई रेटिंग के अनुसार देश में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश द्वारा शिकायतों का निस्तारण निश्चित समय अवधि के भीतर करते हुए पूरे देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। उत्तर प्रदेश के ऊपर मिजोरम, लद्दाख तथा उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य हैं, जहां प्राप्त होने वाली शिकायतों की संख्या बहुत ही कम है। रिणवा ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की ओर से निस्तारण से संतुष्ट होते हुए 1 से 3 तक अंक दिए जाते हैं। नागरिकों द्वारा विगत एक माह में दी गई रेटिंग के अनुसार देश में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के चलते यूपी का काम सराहनीय माना गया है।
विज्ञापन
रिणवा ने बताया कि चुनाव आयोग शिकायतों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी 2.0) संचालित कर रहा है। इसमें नागरिकों द्वारा अपनी शिकायतों एवं प्रश्नों को दर्ज कर ट्रैक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल एप के माध्यम से कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अनिवार्य है। प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के लिए एक निश्चित समयावधि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन