फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIR in UP: UP ranks first in the country in resolving complaints through SIR

SIR in UP: एसआईआर में शिकायतों के निस्तारण में यूपी को देश में पहला स्थान, इस सुविधा में मिला दूसरा स्थान

Fri, 20 Feb 2026 10:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Feb 2026 10:46 PM IST
सार

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में जारी एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी 2.0) संचालित किया है, जिसमें अपनी शिकायतों एवं प्रश्नों को दर्ज और ट्रैक किया जा सकता है। 

विज्ञापन
SIR in UP: UP ranks first in the country in resolving complaints through SIR
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी) में यूपी को देश में पहला स्थान मिला है। इसी तरह ''बुक ए कॉल विद बीएलओ'' सुविधा के अंतर्गत कॉल निस्तारण में उत्तर प्रदेश को पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ''बुक ए कॉल विद बीएलओ'' के संबंध में सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि बुक की गई कोई भी कॉल 48 घंटे से अधिक लंबित न रहे। अनुपलब्ध कॉल का प्रतिशत कम रखने के लिए बूथ लेवल अधिकारी द्वारा आवेदक से संपर्क करने का अधिक से अधिक प्रयास किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि में प्रदेश में अब तक कुल 5.74 लाख मतदाताओं ने बीएलओ से बात करने के लिए इस सुविधा का उपयोग किया। बुक की गई कॉल के सापेक्ष 5.44 लाख (95 प्रतिशत) मतदाताओं को बीएलओ ने कॉल कर संपर्क किया। उत्तर प्रदेश में आज की तिथि में मात्र 0.26 प्रतिशत कॉल के अनुरोध ही लंबित हैं।
विज्ञापन


रिणवा ने बताया कि चुनाव आयोग ने निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी 2.0) संचालित किया है, जिसमें अपनी शिकायतों एवं प्रश्नों को दर्ज और ट्रैक किया जा सकता है। एनजीएसपी में अब तक 83214 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसके सापेक्ष कुल 81721 (98.21 प्रतिशत) शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बता दें कि बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने बीएलओ से सीधे बात करने के लिए फोन कॉल बुक कर सकता है। पोर्टल voters.eci.gov.in और ECINET एप के माध्यम से बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed