{"_id":"67b38c5cbc3f0975cb03f7ec","slug":"sir-he-is-sayingget-a-ct-scan-done-from-outside-raebareli-news-c-101-1-slko1033-127760-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साहब, बोल रहे हैं...बाहर से सीटी स्कैन करा लाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साहब, बोल रहे हैं...बाहर से सीटी स्कैन करा लाओ
Tue, 18 Feb 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में डाॅक्टर द्वारा बाहर से सीटी लिखे जाने पर मरीज से पूछताछ करते सीएमएस।
- फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
रायबरेली। जिला अस्पताल में बाहर से दवा और जांच लिखने का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार को एक फिजीशियन ने रोगी को एक निजी सेंटर से सीटी स्कैन कराने के लिए परची थमा दी। मरीज ने अस्पताल में जांच की सुविधा होने की बात कही तो चिकित्सक ने कहा, बाजार में बेहतर जांच होगी। परची लेकर मरीज सीएमएस के पास पहुंच गए। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने ओपीडी कक्ष पहुंचकर चिकित्सक को जमकर फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किय।
शहर के तिलियाकोट निवासी मदन लाल मौर्या सोमवार को फिजीशियन डॉ. आजम को दिखाने लाइन में लगे थे। पौन घंटे के बाद नंबर आया तो चिकित्सक ने मरीज को एक परची थमा दी, जिसमें लिखा कि एक निजी सेंटर में जाकर सीटी स्कैन करवा लाओ। रोगी जांच की परची लेकर सीएमएस के पास पहुंच गया और अस्पताल से ही जांच कराने का अनुरोध किया।
उसने सीएमएस को बाजार से जांच कराने की परची भी थमा दी। इससे सीएमएस को पारा चढ़ गया। सीएमएस ने गंभीर रुख अपनाते हुए चिकित्सक को नोटिस देकर जवाब मांगा है। चिकित्सक डॉ. आजम का कहना है कि उन्होंने कोई परची नहीं लिखी। उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टर आजम पर बाजार से सीटी स्कैन कराने की परची लिखने का आरोप मरीज ने लगाया है। ओपीडी में पहुंचकर चिकित्सक को अल्टीमेटम दिया गया है। उनसे जवाब भी मांगा गया है। बाजार से दवा व जांच लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ लिखापढ़ी की जाएगी।
डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल