{"_id":"22e21fc68abae119e573f9f182fec98c","slug":"singhal-comment-on-mulayam-singh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम ने किया मुस्लिम लीडरशिप को हाईजैक: सिंघल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम ने किया मुस्लिम लीडरशिप को हाईजैक: सिंघल
लखनऊ/राजेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Aug 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा को सपा-भाजपा के बीच मैच फिक्सिंग बताने संबंधी सवाल पर विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल उखड़ गए। कहा कि, ‘यह पूरी तरह बेहूदगी है’।
विज्ञापन
सिंहल को हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार अपराह्न रमाबाई अंबेडकर मैदान के गेस्ट हाउस से रिहा कर दिया गया।
रिहाई के वक्त खबरनवीसों से बातचीत में विहिप नेता ने कहा कि यात्रा को फिक्सिंग बताने वाले लोगों को वह बेहूदा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्हें देश की संस्कृति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने यात्रा का नकारात्मक प्रचार किया। भारतीय संस्कृति को नष्ट करने की कोशिशें की जा रही हैं। संत इसी के खिलाफ लड़ रहे हैं। इसी कारण उन पर हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यात्रा पर रोक का संकेत नहीं दिया था। मुलायम को केवल अपनी पार्टी के मुस्लिम वोट बैंक की चिंता है। वह तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम लीडरशिप को हाईजैक कर लिया है।
सिंघल को रविवार को 84 कोसी परिक्रमा के लिए अयोध्या जाने के लिए दिल्ली से आते समय चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
पहले उन्हें उन्नाव के पक्षी विहार गेस्ट हाउस ले जाया गया लेकिन रात में राजधानी के रमाबाई अंबेडकर मैदान के गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया। रिहाई के बाद वह फ्लाइट से दिल्ली चले गए।