फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Singer Diljit Singh concert tickets were sold in black in Lucknow youngsters were drinking alcohol openly

सिंगर दिलजीत का कंसर्ट: तीन गुना दामों पर ब्लैक में बिकी टिकट, युवा सरेआम पीते रहे शराब; जाम ने किया परेशान

Fri, 22 Nov 2024 11:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Nov 2024 11:40 PM IST
सार

सिंगर दिलजीत के कंसर्ट में तीन गुना दामों पर ब्लैक में टिकट बेची गई। अंदर जाने पर पता चला वह फर्जी है। युवा सरेआम शराब पीते रहे। जाम ने लोगों को परेशान किया। 

विज्ञापन
Singer Diljit Singh concert tickets were sold in black in Lucknow youngsters were drinking alcohol openly
प्रस्तुति देते पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह , गेट के बाहर टिकट ब्लैक करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह के कंसर्ट के टिकट जमकर ब्लैक में बेचे गए। तीन हजार के टिकट दलालों ने नौ हजार में बेचे। दोपहर से टिकट की तलाश में बड़ी संख्या में प्रशंसक इकाना स्टेडियम के बाहर जमा थे। जिन लोगों के पास टिकट नहीं थे वे गेट पर बने काउंटर पर सुरक्षाकर्मियों से टिकट दिलाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


लोगों की भीड़ बढ़ते-बढ़ते दलाल भी सक्रिय हो गए। अलग-अलग गिरोह में दलाल सिल्वर से लेकर गोल्ड तक के टिकट बेच रहे थे। दिल्ली से आई एक युवती ने तीन हजार का टिकट 3500 में देने का निवेदन किया, लेकिन दलाल ने मना कर दिया। दलाल ने सात हजार रुपये मांगे। 

विज्ञापन

जाम के कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा

इसके बाद युवती आगे दूसरे दलाल के पास पहुंच गई। यह सिलसिला रात में नौ बजे तक चलता रहा। खास बात ये है कि ये सब खुलेआम चल रहा था। टिकट की दलाली करने में सबसे ज्यादा बाहरी लोग शामिल थे। पूरा गिरोह एक दूसरे से जुड़ा था। उधर, जाम के कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। 

वाहनों के दबाव से लोगों को इकाना स्टेडियम पहुँचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुल्तानपुर रोड पर भी वाहनों का दबाव रहा। लोग सड़क पर गाड़ी खड़ी दिए थे, जिससे अव्यवस्था देखने को मिली। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाया। शहीद पथ पर वाहनों की कतार रही। इससे लोगों को स्टेडियम तक पहुँचने में समस्या का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन

सरेआम पीते रहे शराब

कंसर्ट शुरू होने से पहले इकाना के बाहर युवाओं की भीड़ सरेआम शराब का सेवन करते दिखी। इनमें कई लड़कियां भी शामिल थी। सब कुछ पुलिस के सामने हो रहा था। पुलिसकर्मी भी शांत होकर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। किसी ने भी टोकने की कोशिश नहीं की। कई युवक पानी की बोतल में शराब मिलाकर स्टेडियम के भीतर जाते दिखे।
 

ब्लैक में टिकट लिया, भीतर जाने पर पता चला फर्जी है

दिल्ली से आए रोहित ने बताया कि उनके दो दोस्तों ने स्टेडियम के बाहर से ब्लैक में टिकट खरीदा था। जब वे भीतर दाखिल हुए तो टिकट स्कैन कराने के दौरान पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद वे बाहर निकले और टिकट बेचने वाले की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed