यूपी आम महोत्सव: 'सिंदूर' प्रजाति ने खींचा सभी का ध्यान, सीएम योगी ने निरंतर नवाचारों पर व्यक्त की प्रसन्नता
यूपी आम महोत्सव में 'सिंदूर' प्रजाति ने सभी का ध्यान आकृष्ट किया। सीएम योगी ने भी आम अनुसंधान और निरंतर नवाचारों पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर नेशनल अवॉर्ड विजेता एस.सी शुक्ला ने विभिन्न रंगों एवं स्वादों से युक्त बहुविध आम भेंट कर सीएम का अभिनंदन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 4 से 6 जुलाई तक आम महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को इस उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में नेशनल अवॉर्ड विजेता एस.सी शुक्ला एवं उनकी पत्नी उमा शुक्ला भी पहुंची। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभिन्न रंगों एवं स्वादों से युक्त बहुविध आम भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इसमें एस.सी शुक्ला ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों में सर्वाधिक 169 आमों की प्रजातियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से 'सिंदूर' नामक प्रजाति ने दर्शकों और विशेषज्ञों का विशेष ध्यान आकृष्ट किया। यह प्रजाति भारतीय सेना के अद्भुत साहस एवं राष्ट्रगौरव को समर्पित करते हुए विकसित की गई है। इसकी पहचान इसके सिंदूरी रंग, लंबी शेल्फ लाइफ, मनमोहक सुगंध और उम्दा स्वाद से होती है।
सीएम ने आम अनुसंधान और निरंतर नवाचारों पर प्रसन्नता व्यक्त की
बताते चलें कि एस.सी शुक्ला कई अनूठी प्रजातियों की खोज कर चुके हैं। उन्हें विशेष नाम भी प्रदान किए हैं। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्पित योगीराज, गजानन, भृगु, नारद, अंगूर दाना, मोती दाना आदि प्रमुख हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एस.सी शुक्ला से बातचीत करके आमों की इन अद्वितीय प्रजातियों के विषय जानकारी ली। उनके आम अनुसंधान और निरंतर नवाचारों पर प्रसन्नता व्यक्त की।