फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sindhi panchayats will talk to youth about religion convert

Lucknow News: धर्म परिवर्तन रोकने के लिए युवा पीढ़ी को सचेत और जागरूक करेंगी सिंधी पंचायतें

Sun, 20 Jul 2025 06:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Sindhi panchayats will talk to youth about religion convert
झूलेलाल चालीहा महोत्सव के आयोजन में मौजूद सिंधी समाज के लोग। स्वयं
सिंधी समाज इस समय झूलेलाल चालीहा साहिब महोत्सव धूमधाम से मना रहा है। 40 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में पूजा-पाठ के साथ ही सिंधी भाषा और संस्कृति के उत्थान के लिए भी समाज के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान राजधानी की सिंधी पंचायतों ने फैसला किया है कि वे समाज के युवाओं को धर्म परिवर्तन के प्रति सचेत और जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन


चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि चालीहा महोत्सव के दौरान सिंधी गुरुद्वारों व मंदिरों से लेकर घर-घर में भगवान झूलेलाल की आरती और पूजन का क्रम जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि युवतियों को बहला-फुसलाकर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के मामले इन दिनों खूब सामने आ रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सिंधी समाज ने तय किया है कि वे शहर में करीब दो दर्जन पंचायतों के माध्यम से समाज की युवतियों को धर्म परिवर्तन के प्रति सचेत और जागरूक करेंगे। यह अभियान रविवार से ही शुरू कर दिया गया है। युवाओं को बताया गया कि वे किसी के बहकावे में न आएं और दबाव में या प्रलोभन में धर्म परिवर्तन जैसे निर्णय न लें। ऐसे किसी मामले की सूचना पंचायतों में दी जा सकती है।
विज्ञापन


अध्यक्ष रतन मेघानी और संरक्षक अशोक चांदवानी ने समाज के लोगों से से अपील की है कि वे एक-दूसरे से मिलते वक्त जय झूलेलाल बोलकर ही अभिवादन करें और आपस में सिंधी भाषा का ही प्रयोग करें। महामंत्री संजय जेसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भवनानी, श्याम कृषनानी, हंसराज राज्यपाल, राजू जसवानी, सतीश लखमानी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि समाज की युवा पीढ़ी को अपने संस्कार व भाषा के प्रति जागरूक करें और धर्म परिवर्तन के दुष्परिणामों के बारे में उन्हें जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed