{"_id":"685c5d2ece5ab359eb00d930","slug":"simrans-mothers-statement-recorded-sections-will-be-increased-lucknow-news-c-13-knp1050-1265902-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिमरन की मां के बयान दर्ज, बढ़ाई जाएंगी धाराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिमरन की मां के बयान दर्ज, बढ़ाई जाएंगी धाराएं
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर की विज्ञानपुरी कॉलोनी में हुए सिमरन हत्याकांड में बुधवार को पुलिस ने उसकी मां रेखा राजपूत का बयान दर्ज किया। अन्य परिजनों के भी बयान लिए गए हैं। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक बयान के आधार पर एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
पुलिस सिमरन के सौतेले पिता विकास चंद्र पांडेय को जेल भेजने के बाद उसके बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी ने रिंग रोड स्थित प्लॉट को बेचने के बाद रेखा को सिर्फ 80 लाख रुपये ही दिए थे। ऐसे में बाकी रकम उसने कहां रखी, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस विकास के करीबियों के बारे में भी जानकारी कर रही है। आरोपी के मोबाइल फोन में कई अहम साक्ष्य मिले हैं।
रेखा ने बयान में बताया कि आरोपी की हरकतों से परेशान होकर सिमरन एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से घर नहीं आना चाहती थी। हालांकि, छुट्टी होने से वह घर पर थी। ऐसी क्या वजह थी कि शहर में घर होने के बावजूद सिमरन हॉस्टल में रहती थी, पुलिस इस पर भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सिमरन से अभद्रता और उस पर गंदी नजर रखने को लेकर पुलिस धारा बढ़ाएगी। पुलिस सिमरन के दोस्तों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सारी बातें स्पष्ट होंगी।