{"_id":"66faecee913866e0040b61e5","slug":"signs-of-sluggishness-of-monsoon-in-the-capital-lucknow-news-c-13-1-lko1029-896633-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धूप खिलते ही दिन के पारे में छह डिग्री की बढ़ोतरी, राजधानी में मानसून की सुस्ती के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धूप खिलते ही दिन के पारे में छह डिग्री की बढ़ोतरी, राजधानी में मानसून की सुस्ती के संकेत
विज्ञापन
तेज धूप से सोमवार को लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। रविवार से बारिश का सिलसिला थमने के बाद सोमवार सुबह धूप खिली और तापमान में छह डिग्री तक की बढ़त देखने को मिली। इसके साथ ही मानसून की सुस्ती के संकेत भी दिए गए।
सोमवार को दिन का तापमान 33.6 रहा। इससे गर्मी का अहसास होता रहा। न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को मौसम विभाग ने साल 2024 के मानसून सीजन (01 जून से 30 सितंबर) की औपचारिक विदाई पर आंकड़े जारी किए। इनके मुताबिक लखनऊ में इस साल दो प्रतिशत अधिक बारिश हुई। सितंबर में राजधानी में कुल औसत बारिश 171.2 मिमी रही। आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मंगलवार से मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन