{"_id":"5bb9f8bd867a55163a5c7d30","slug":"signature-campaign-to-be-run-to-devive-uttar-pradesh-in-two-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को चार राज्यों में विभाजित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को चार राज्यों में विभाजित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएगी आम आदमी पार्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
आप नेता अरविंद केजरीवाल।
आम आदमी पार्टी यूपी में चार राज्य बनाने की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाएगी। पहले चरण में 12 अक्टूबर से एक माह तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ता लोगों से अवध प्रदेश, पूर्वांचल, पश्चिम व बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान के जरिए जन समर्थन जुटाएंगे। आप के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि एक माह में पचास लाख हस्ताक्षर पत्र जुटाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
आप के यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी हस्ताक्षर अभियान में शामिल होंगे। कहा कि उत्तर प्रदेश एक विशाल राज्य है, इतने बड़े प्रदेश का असल मायने में विकास कर पाना व्यावहारिक दृष्टि से दूभर है। इसके चलते आप छोटे राज्यों की पक्षधर है, वह उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की हिमायत करती है।
विज्ञापन