फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Signal collapsed and 16 metro trains stoped for 23 minutes

सिग्नल सिस्टम की खराबी ने मेट्रो ट्रेनों में लगाए ब्रेक

Fri, 22 Jan 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Signal collapsed and 16 metro trains stoped for 23 minutes
सिग्नल सिस्टम में खराबी से बृहस्पतिवार दोपहर को 23 मिनट तक मेट्रो सेवा पूरी तरह ठप रही। ऑटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन (एटीएस) प्रणाली के बंद होने से करीब 3:15 बजे ट्रेनों का संचालन ठप हो गया।
विज्ञापन

इस वक्त 16 ट्रेनें दौड़ रही थीं। इसके बाद मैन्युअल तरीके से ट्रेनों को अंतिम स्टेशनों एयरपोर्ट व मुंशीपुलिया पर ले जाना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि दोबारा संचालन पूरी तरह शुरू कराने में डेढ़ घंटे लग गए।
विज्ञापन

मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि जांच में पता चला कि सिग्नल सिस्टम का एक इलेक्ट्रिक स्विच खराब हो गया। निदेशक ऑपरेशन सुशील कुमार सहित पूरी टीम ऑपरेशन कंट्रोल रूम में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों को उनकी लोकेशन पर ही रोककर नजदीक के अंतिम स्टेशन पर मैन्युअल तरीके से ले जाया गया। इसके चलते अधिक वक्त लग गया। यात्रियों की सुरक्षा के चलते ऐसा करना जरूरी था।
कई जगह स्टेशनों के बाहर फंसीं ट्रेनें
तकनीकी खराबी की वजह से सिग्नल नहीं मिलने से मेट्रो ट्रेनें कई जगह स्टेशनों के बाहर ही खड़ी हो गईं। इसकी वजह से यात्रियों को 15 मिनट से अधिक समय तक ट्रेनों में ही बंद रहना पड़ा। कुछ ट्रेनें विश्वविद्यालय, केडी सिंह बाबू स्टेडियम सहित अन्य स्टेशनों पर खड़ी हो गईं।
किसी की फ्लाइट छूटी तो किसी की कोचिंग
मेट्रों के अचानक रुक जाने से यात्री अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच सके। ऐसे में किसी की फ्लाइट छूटी तो किसी की ट्रेन छूट गई। कोई समय पर अपनी कोचिंग क्लास में नहीं पहुंच सका।

सिग्नल सिस्टम में खराबी
निदेशक ऑपरेशन, यूपी मेट्रो, सुशील कुमार ने बताया कि सिग्नल सिस्टम में खराबी की वजह से संचालन प्रभावित हुआ। जल्दी ही दिक्कत को दूर कर लिया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed