फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Siege of SP office, altercation with CO

Lucknow News: एसपी दफ्तर का घेराव, सीओ से नोकझोंक

Thu, 22 Aug 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 22 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Siege of SP office, altercation with CO
रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव के रहने वाले अर्जुन पासी की हत्या के मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को करणी सेना व सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल किया। सभी ने एसपी दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान सीओ से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


इस दौरान पदाधिकारी सांसद राहुल गांधी पर बरसे। कहा कि राहुल पीड़ित परिवार के इतने ही हितैषी हैं तो परिजनों को 50 लाख या एक करोड़ रुपये दिलाएं। राजनीतिक पार्टियां परिवार को न्याय दिलाने के बजाय जातिवाद की राजनीति कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण में निर्दोषों को जेल न भेजने की बात कही।
विज्ञापन

हमें न्याय दो, हमें न्याय दो... आदि नारों से लिखी तख्तियां लिए करणी सेना व सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुबह एसपी दफ्तर का घेराव करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां पर भारी संख्या में लोग जुट गए। सभी ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। सीओ सलोन प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह समेत अन्य लोगों को फर्जी प्रकरण में फंसाने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर सलोन सीओ के साथ तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सीओ सदर अमित सिंह भी एसपी दफ्तर पहुंच गए। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह भी एसपी दफ्तर पहुुंचे। सभी ने भी प्रकरण में निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई पर नाराजगी जताई। इसके बाद एसपी अभिषेक अग्रवाल से मुलाकात की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि युवक की हत्या के प्रकरण को लेकर राजनीतिक पार्टियां दलित व सवर्ण को लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। जातिवाद को हवा दे रहे है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए, लेकिन जातिवाद की हवा देना गलत है। सांसद राहुल गांधी को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए। प्रकरण को जातिवाद का रूप नहीं देना चाहिए।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि राजनीति लाभ पाने के लिए कई दल मामले को तूल दे रहे हैं, जो गलत है। पुलिस-प्रशासन की भूमिका ठीक नहीं है। विवेचक को तत्काल बदल देना चाहिए। इस मौके पर सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष वृजेंद्र सिंह फौजी के अलावा बीपी त्रिपाठी, योगेश सिंह, मुकुल सिंह मौजूद रहे।

टकराव की बनी स्थिति, पुलिस ने खदेड़ा सवर्ण आर्मी व करणी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एसपी दफ्तर का घेराव कर रहे थे। इसी दौरान भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता एसपी दफ्तर की तरफ पहुंच गए। ऐसे में टकराव की स्थिति बन गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने आननफानन मेमं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed