अखिलेश यादव के बयान पर योगी के मंत्री का पलटवार, याद दिलाया मुलायम का विवादित बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मध्य प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के खिलाफ दिए बयानों पर बृहस्पतिवार को पलटवार किया।
उन्होंने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में तीखी प्रतिक्रिया देकर कहा, अखिलेश एक गंभीर नेता होने के बावजूद कभी-कभी हास्यास्पद बातें कह देते हैं। सपा की विचारधारा परिवारवाद की है। वह लोहिया के आदर्शों को अपने साथ कैसे जोड़ सकते हैं?
सिंह ने कहा, अखिलेश यादव कह रहे हैं कि भाजपा लोगों को तोड़ रही है और जातियों में बांट रही है। जिस पार्टी का उदय ही जाति के आधार पर हुआ है, वह भाजपा पर कैसे अंगुली उठा सकती है। अखिलेश एक्सप्रेस- वे की बात उठाते हैं लेकिन उनकी सरकार में आधा अधूरा काम हुआ। आज आगरा की रिंग रोड में गड्ढों के दर्शन हो रहे हैं। वह बताएं कि कैसा एक्सप्रेस- वे बनाया है।
'सपा ने विरासत में गुंडाराज दिया है'
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रेप मामलों पर मुलायम सिंह यादव के बयान को याद दिलाते हुए कहा कि अखिलेश के पिताजी कहते हैं कि लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। उन्होंने कहा, सपा ने हमें विरासत में गुंडाराज दिया है। इसे हम लोग खत्म करेंगे।
अखिलेश किसानों के मसीहा बनते हैं लेकिन पांच साल सत्ता में रहे तब उन्होंने क्या किया? हमें किसानों का 36 हजार करोड़ का ऋण माफ करना पड़ा।