अखिलेश सांप के बजाय अपराधी पकड़वाते तो अच्छा होता: योगी के मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार के प्रवक्ता व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव यदि सांप पकड़ने के बजाय क्रिमनल पकड़ते तो ज्यादा अच्छा होता। इससे प्रदेश की स्थिति बेहतर होती।
स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, वह यह बताने नहीं जा रहे हैं कि अखिलेश सरकार ने कहां-कहां अनाप-शनाप पैसा खर्च किया। मगर, इतना जरूर कहंगे कि उन्हें प्राथमिकताएं तय कर सही जगह पैसा खर्च करना चाहिए था।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योगी सरकार किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं है। पिछली सरकार की जो भी अच्छी योजनाएं हैं, उन्हें यह सरकार बंद करने के लिए नहीं बैठी है, लेकिन पैसा व्यर्थ करने वाली स्कीम को बंद किया जाएगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में धांधली करने वालों के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर रहा है।
आजम खां ने की हैं बहुत धांधलियां
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि आजम खां ने बहुत सी धांधलियां की हैं। इसलिए सरकार कई मसलों पर उनकी जांच करवा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इंटरव्यू से पहली बार हो रही सीएमओ की पोस्टिंग
मंत्री ने कहा कि पहली बार स्वास्थ्य विभाग जिलों में इंटरव्यू कर काबिल सीएमओ को तैनात कर रहा है। अभी तक तबादले में खूब खेल चलता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं चलेगा।
जो दागी हैं या फिर जिनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, उन्हें जिलों में सीएमओ की पोस्टिंग नहीं दी जाएगी।