फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Siddharthnath's attack on Akhilesh: Said, riding on a five star chariot, will meet the poor people

सिद्धार्थनाथ का अखिलेश पर हमला : बोले, फाइव स्टार रथ पर सवार होकर गरीब जनता से मिलेंगे

Sun, 10 Oct 2021 07:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 10 Oct 2021 07:50 PM IST
सार

सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रियंका को खेती-किसानी की एबीसीडी नहीं आती है, केवल राजनीतिक स्टंट के लिए किसानों की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है।

विज्ञापन
Siddharthnath's attack on Akhilesh: Said, riding on a five star chariot, will meet the poor people
सिद्धार्थनाथ सिंह और सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना संकट और बाढ़ के दौरान अपने घर के ड्राइंग रूम तक सीमित रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव  नजदीक आते ही फाइव स्टार रथ पर सवार होकर जनता से मिलने जा रहे है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब तक ट्विटर की राजनीति कर रहे अखिलेश यादव को घर से निकलने पर जमीनी हकीकत का पता चलेगा कि योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में किस तरह प्रदेश की तस्वीर बदली है। साथ ही  यह भी पता चल जाएगा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर पैदल करने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना संकट, बाढ़ की दैवीय विपदा में भी अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता  जनता की सेवा करने की बजाय घरों में आराम फरमाते रहे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमित होने के बाद भी प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में जुटे रहे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ना सिर्फ गन्ने का बकाया भुगतान कराया है बल्कि धान और गेहूं की रिकार्ड खरीद कर किसानों के चेहरे पर खुशहाली लगाने का काम किया है।
विज्ञापन


राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनता को न्याय दिलाने कब जाएंगी प्रियंका: खन्ना
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनता को न्याय दिलाने कब जाएंगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दलित की पीट-पीट कर हत्या की गई तब प्रियंका के मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में झंडा लगाने पर दूसरे समुदाय के नेता ने हिंदू कार्यकर्ता को पीटा तब भी प्रियंका ने आपत्ति नहीं की। उन्होंने कहा कि  कश्मीर में हिंदुओं की हत्या पर प्रियंका की बोलती क्यों बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रियंका को खेती-किसानी की एबीसीडी नहीं आती है, केवल राजनीतिक स्टंट के लिए किसानों की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता ने लगातार कांग्रेस को नकार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है। लेकिन कांग्रेस के नेता उसे छिन्न-भिन्न कर दंगा कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि प्रियंका जनता के हित के लिए नहीं बल्कि सत्ता के लिए लालायित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed