{"_id":"5ea7162e8ebc3e9092148ca1","slug":"siddharth-nath-singh-said-priyanka-vadra-and-akhilesh-yadav-doing-negative-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल घड़ी में राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं प्रियंका और अखिलेश : सिद्धार्थ नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल घड़ी में राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं प्रियंका और अखिलेश : सिद्धार्थ नाथ
Mon, 27 Apr 2020 10:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
एमएसएमई मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है, जिसके बदौलत कोरोना महामारी से भारत जीतेगा। भारत को बचाना है की नीति के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं, लेकिन विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता प्रियंका गांधी और अखिलेश नकारात्मक बयानबाजी कर सियासी रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दूसरों को नसीहत देने के बजाय प्रियंका गांधी को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करनी चाहिए। वे लॉकडाउन आगे बढ़ाने या न बढ़ाने को लेकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी तक से तो बात तक नहीं करतीं। जब आपस में ही खटपट है, फिर दूसरों को नसीहत क्यों दे रही हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव को लेकर सिद्धार्थनाथ ने कहा कि सपा प्रमुख ने एक दिन भी सकारात्मक सुझाव नहीं दिया। उन्होंने हमेशा नकारात्मक बयानबाजी कर राजनैतिक स्वार्थ लेने का प्रयास किया है।
विज्ञापन