{"_id":"621cd5cff3a80451be454c31","slug":"sib-team-raided-in-a-complex-in-hazratganj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बिल्डर पर 25 लाख की जीएसटी दबाने पर छापा, वाणिज्य कर विभाग की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बिल्डर पर 25 लाख की जीएसटी दबाने पर छापा, वाणिज्य कर विभाग की टीम ने की कार्रवाई
Mon, 28 Feb 2022 09:00 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:00 PM IST
सार
एसआईबी की टीम ने सोमवार को हजरतगंज स्थित एक कॉम्प्लेक्स में छापा मारा तो हड़कंप मच गया। बिल्डर पर जीएसटी जमा न करने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक कॉम्प्लेक्स में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वाणिज्य कर विभाग का छापा पड़ गया। दरअसल, एक बिल्डर ने फ्लैट बेचने पर खरीदारों से जो जीएसटी वसूल किया, वह शत-प्रतिशत सरकारी खजाने में जमा नहीं किया। बिल्डर ने जीएसटी की लगभग 25 लाख की रकम को दबा लिया। बिल्डर का होटल व्यवसाय भी है।
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) टीम ने सोमवार को रामकुमार प्लाजा स्थित बिल्डर के कार्यालय पर छापेमारी की। यहीं से होटल व्यवसाय का भी संचालन किया जाता है। एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अखिलेश सिंह ने बताया कि इस बिल्डर ने सुशांत गोल्फ सिटी में दो भाइयों की फर्म ने सेलिब्रिटी गार्डेन सहित कई निर्माण किये थे।
विज्ञापन
बिल्डर ने इस गोल्फ सिटी के फ्लैट बेचने पर खरीदारों से जो जीएसटी वसूल की वह पूरा सरकार के खजाने में नहीं पहुंचा। इसका खुलासा तब हुआ, जब बिल्डर के रिटर्न की जांच की गई तो अनियमितता पकड़ में आई। इसी सिलसिले में अफसरों की टीम ने बिल्डर के कार्यालय में दस्तक देकर कारोबारी दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन
अब तक फौरी जांच में बिल्डर द्वारा 25 लाख रुपये की सरकारी रकम को दबाने का मामला पकड़ा जा चुका है। उम्मीद है कि ये रकम और बढ़ सकती है। व्यापक जांच करने के लिए रिटर्न के दस्तावेजों को सीज करके साथ ले आए हैं।