यूपी में 4000 दरोगा भर्ती की कवायद शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीधी भर्ती से भरे जाने वाले दरोगा के 4010 पदों के लिए कानूनी अड़चन खत्म हो गई है। सूबे में दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए कवायद एक बार फिर से शुरू कर दी गई है।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चार अगस्त से लखनऊ, कानपुर नगर, बरेली, आगरा व गोरखपुर में आयोजित की जाएगी।
इसके लिए अभ्यर्थियों को डाक से प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर भी 24 जुलाई तक प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।
दौड़ को लेकर था विवाद
दरअसल सिविल पुलिस में दारोगा के 3698 व पीएसी में प्लाटून कमांडर के 312 पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने के लिए यह परीक्षा दो साल पहले होनी थी, लेकिन दौड़ की दूरी को लेकर नियमावली में हुए संशोधन के कारण इसमें कानूनी अड़चन आ गई थी।
शुरुआत में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ की बाध्यता और महिला अभ्यर्थियों के लिए 35 मिनट में पांच किलोमीटर की बाध्यता रखी गई थी, जिसे नियमावली में संशोधन के जरिये कम कर दिया गया था।
मामला अदालत में पहुंचने पर पूर्व में प्रभावी नियमों के तहत ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।
भर्ती के लिए ये हुए संशोधन
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार संशोधित नियमावली के तहत जिन अभ्यर्थियों ने सात जुलाई 2013 और नौ जुलाई 2013 को शारीरिक दक्षता परीक्षा दी थी, उन्हें पूर्व नियमावली के तहत दौड़ पूरी करनी होगी।
जिन अभ्यर्थियों ने मूल नियमावली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, उन्हें दोबारा दौड़ में शामिल नहीं होना होगा।
ऐसे अभ्यर्थी 14 सितंबर को प्रस्तावित मुख्य लिखित परीक्षा के लिए अर्ह माने जाएंगे।