फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SI recruitment written exam today.

दरोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा आज

Sat, 13 Sep 2014 10:48 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Sep 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
SI recruitment written exam today.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से पुलिस में दरोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी व इलाहाबाद के 25 केंद्रों पर यह परीक्षा पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी।

विज्ञापन


लखनऊ में एक परीक्षा केंद्र एसबीएन इंटर कॉलेज नरपत खेड़ा मानकनगर को बदलकर न्यू वर्ल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज शिवपुरम, त्रिवेणीनगर-3 कर दिया गया है। यहां 269 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में तय समय से आधा घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा।

प्री में फेल अभ्यर्थी को नहीं भेजे प्रवेश पत्र

SI recruitment written exam today.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को साफ किया कि प्रारंभिक परीक्षा में फेल किसी भी अभ्यर्थी को मुख्य लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है।

बोर्ड के सदस्य सचिव ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि बोर्ड को 12 सितंबर को मिले एक शिकायती पत्र में बताया गया था कि तीन अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में फेल होने के बावजूद मुख्य लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया गया है।

इस मामले की जांच में पता चला कि इन अभ्यर्थियों के विवरण त्रुटि निवारण से पहले के थे। बोर्ड रिजल्ट घोषित करने के बाद सभी अभ्यर्थियों को संभावित गलती के निराकरण के लिए आवेदन का अवसर देता है। इसी आधार पर अभ्यर्थियों को अंतिम अंक प्रदान किए जाते हैं। तीनों ही अभ्यर्थियों के मूल्यांकन में कोई गड़बड़ी नहीं थी।

इस मामले में जिस अभ्यर्थी ने शिकायत की है वह शारीरिक दक्षता परीक्षा में फेल हुआ था। जान-बूझकर तथ्य गलत तरीके से पेश करने के मामले में बोर्ड उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed