फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SI recruitment fraud accused will be interrogated in jail today

UP News : एसआई भर्ती फर्जीवाड़े के आरोपियों से आज होगी जेल में पूछताछ, मिली कोर्ट की मंजूरी

Mon, 19 Dec 2022 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
SI recruitment fraud accused will be interrogated in jail today
demo pic...

एसआई भर्ती परीक्षा 2020-21 में हुए फर्जीवाड़ा के तीन आरोपियों को हुसैनगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार किया। पुलिस को आदेश दिया कि जेल में जाकर पूछताछ कर सकती है। इस आदेश के बाद सोमवार को जिला जेल जाएगी। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज जितेंद्र सिंह के मुताबिक उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एसपी हफीजुर रहमान ने एसआई भर्ती में फर्जी तरीके से युवकों को नौकरी दिलाने वाले गिरोह के बारे में जानकारी दी गई। आरोप लगाया गया कि गिरोह ने परीक्षा में गलत तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए मोटी रकम हासिल की और प्रमाण पत्र लगाए। एसपी हफीजुर रहमान की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में रितेश, अजय चौहान व बृजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


आरोपियों के पास से 104 अभ्यर्थियों के हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र व प्रमाण पत्र सहित कई दस्तावेज बरामद किये। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के सदस्यों के बारे मंे जानकारी हासिल करने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली गई थी। कोर्ट ने आरोपियों से जेल में पूछताछ की अनुमति शनिवार को दी है। रविवार को आरोपियों से पूछताछ की जानी थी। लेेकिन तकनीकी कारण से नहीं हो सकी। सोमवार सुबह पुलिस टीम जेल में जाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर दर्ज हुआ था केस
भर्ती फर्जीवाड़े में में जौनपुर के कान्हापुर सोनहिता के रितेश कुमारए प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा के अतुल यादव, किला चौराहा आशियाना के अजय चौहान, बांगरकला करौंदी सुल्तानपुर का वीके सिंह उर्फ बृजीत सिंह, बलिया बैरिया के शशि, फरीदाबाद हरियाणा के बृजपाल यादव, गोरखपुर गुलहरिया शिवपुर सहबाजगंज के अनुभव सिंह, न्यू सर्वोदय ऑनलाइन सेंटर गोरखपुर से संचालक आनंद कुमार सिंह, सूरज कुमार मिश्रा, आनंद मिश्रा व आईटी सुपरवाइजर जगदीश्वर पांडेय पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed