फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Si arrested for taking bribe of five thousand rupees

Lucknow News: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 23 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Si arrested for taking bribe of five thousand rupees
लखनऊ। एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर माल थाने के दरोगा बलकरन सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी दरोगा शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


माल के सुरती खेड़ा निवासी फुरकान और आरिफ के बीच दस बिस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 17 जनवरी को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। फुरकान के पक्ष के कई लोग चोटिल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की थी। फुरकान ने तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। बाद में फुरकान व आरिफ दोनों लोगों ने केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन

मामले में कोर्ट ने जब पुलिस से रिपोर्ट मांगी तो दरोगा बलकरन सिंह ने फुरकान से उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। फुरकान ने एंटी करप्शन से मामले की शिकायत की। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर नुरुल हुदा ने बताया कि दरोगा को घूस लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। बृहस्पतिवार को जब फुरकान ने दरोगा बलकरन सिंह को पांच हजार रुपये दिए तो टीम ने तुरंत रंगेहाथ उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुरकान के मुताबिक मारपीट के दौरान उनके भाइयों को गंभीर चोटें आई थीं। सिर फट गया था। इसके बावजूद माल पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। ऐसे में माल पुलिस भी सवालों के घेरे में है। वहीं, पीड़ित से दरोगा रिश्वत मांग रहा था मगर थाने की पुलिस से लेकर अफसरों तक को भनक तक नहीं थी। इसी के चलते एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed