फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shyam Darbar fragrant with the scent of devotion.

Lucknow News: भक्ति की सुगंध से महका श्याम दरबार

Fri, 10 Jul 2026 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shyam Darbar fragrant with the scent of devotion.
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को भक्ति, श्रद्धा और सामूहिक आस्था का भव्य उत्सव बन गया। देश के विभिन्न शहरों से मंगाए गए ताजे और सुगंधित फूलों से सजे बाबा श्याम के दिव्य दरबार में 400 श्रद्धालुओं ने एक स्वर में श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ किया। सामूहिक आरती, शंखनाद और जयकारों के बीच पूरा मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
विज्ञापन


मंदिर के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि बाबा श्याम का विशेष फूल बंगला कोलकाता, बंगलूरू और दिल्ली से मंगाए गए पर्पल डेजी, लाल एंथूरियम, जूही, मोगरा, 108 पंखुड़ियों वाले कमल, ऑर्किड और टाटा रोज समेत अनेक ताजे फूलों से सजाया गया। सजावट में किसी भी प्रकार के कृत्रिम फूल का उपयोग नहीं किया गया। बाबा को छप्पन भोग और विभिन्न फलों का भोग भी अर्पित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। इसके बाद कानपुर से आए प्रसिद्ध पाठ वाचक कृष्ण कुमार तुलस्यान के सान्निध्य में श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ संपन्न हुआ। समापन पर आयोजित सामूहिक आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर बाबा श्याम की आराधना की। शंखनाद, घंटियों की गूंज और जयकारों से मंदिर परिसर श्रद्धा के रंग में सराबोर हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन, प्रसाद, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं। पूरे दिन भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा, जबकि रात्रि में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed