फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shyam Bihari Gupta in Amar Ujala Krishika 2024.

Krishika 2024: हर खूंटे में एक गाय... प्राकृतिक खेती के लिए जरूरी है, बोले गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी

Mon, 09 Dec 2024 05:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Dec 2024 05:17 PM IST
सार

गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में गोवंश की तस्करी रुकी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए गौपालन जरूरी है।
 

विज्ञापन
Shyam Bihari Gupta in Amar Ujala Krishika 2024.
गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता व यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गौसेवा प्रांत के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्तान ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में गोवंश की तस्करी होती थी पर योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोवंश की तस्करी पर रोक लगी। वहीं, प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद ही किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया। उन्होंने पशुपालन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हर किसान को एक गाय जरूर पालना चाहिए। उन्होंने नारे लगवाए कि 'हर एक खूंटे में एक गाय'।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गौपालन से किसानों की आय तो बढ़ेगी ही साथ ही पीढ़ियां सुधर जाएंगी। इसलिए गौ पालन को बढ़ावा देना जरूरी है। गौ आधारित खेती में सारी समस्याओं का समाधान निहित है। रसायन से खेती की उपजाऊ क्षमता नष्ट होती है और कृषि के लिए केंचुए जैसे आश्वयक जीव जंतु भी मर जाते हैं लेकिन गौपालन से खाद मिलती है जो कि प्राकृतिक खेती करने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन


आकाश के पानी को पाताल से जोड़ने का काम करता है केंचुआ
उन्होंने कहा कि हम लोग रसायन का इस्तेमाल करते हैं। अगर गौपालन करेंगे तो उससे मिलने वाले गोबर और गौमूत्र से प्राकृतिक खेती हो सकेगी। इसलिए जरूरी है... चलें गांव की ओर, चलें गाय की ओर, चलें खेत की ओर चलें प्रकृति की ओर।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज रसायनों के इस्तेमाल से किसानों का मित्र कहे जाने वाला केंचुआ खत्म हो गया है। केंचुआ खेत में मिट्टी के नीचे जाता है, ऊपर आता है और एक तरह से खेत की मिट्टी में लाखों छिद्र कर देता है।  इससे जब बारिश होती है तो पानी सीधा खेत के नीचे तक पहुंच जाता है। केंचुआ आकाश के पानी को सीधे पाताल तक ले जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed