{"_id":"6a47b7194fe1f2bd92077b45","slug":"shuttering-worker-murdered-in-lucknow-in-an-attack-with-a-sharp-edged-weapon-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धारदार हथियार से हमला करके शटरिंग मिस्त्री की हत्या, फोन करके बुलाया; कहासुनी के बीच मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धारदार हथियार से हमला करके शटरिंग मिस्त्री की हत्या, फोन करके बुलाया; कहासुनी के बीच मार डाला
Fri, 03 Jul 2026 06:50 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:50 PM IST
सार
लखनऊ में धारदार हथियार से हमला करके शटरिंग मिस्त्री की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने फोन करके बुलाया। कहासुनी के बीच उसे मार डाला और फरार हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अभिषेक रावत की फाइल फोटो, परेशान परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला करके शटरिंग मिस्त्री की हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। फायरिंग भी की गई। मौके पर कई बाइक और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त मिले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के जगतखेड़ा गांव की है। गांव निवासी अभिषेक रावत की हत्या हुई है। बताया गया कि अभिषेक शटरिंग और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके पिता विनोद रावत की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां पुष्पा, एक बहन और दो छोटे भाई हैं। परिवार का खर्च अभिषेक ही उठाता था।
मां पुष्पा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे अभिषेक को फोन करके सरथुआ बुलाया गया था। वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उस पर धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक हमलावर भाग गए थे।
विज्ञापन
एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि अभिषेक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।