फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shubhanshu's parents performed Rudrabhishek for his safe return

Lucknow News: शुभ वापसी के लिए शुभांशु की माता-पिता ने किया रूद्राभिषेक

Tue, 15 Jul 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shubhanshu's parents performed Rudrabhishek for his safe return

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी निवासी अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से वापसी के लिए उनका यान सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पृथ्वी के लिए रवाना हुआ है। यान की मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे कैलिफोर्निया के तट पर लैंडिंग होगी। इधर, शुभांशु के लखनऊ स्थित निवास पर उनके माता-पिता ने उनकी शुभ वापसी की कामना के साथ रूद्राभिषेक किया।



पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि शुभांशु की अंतरिक्ष से वापसी सावन के पहले सोमवार के दिन हो रही है। यह एक पवित्र संयोग है। मुझे विश्वास है कि भगवान शिव शुभांशु और उनके टीम की वापसी में उनका साथ देंगे। उनकी ये अंतरिक्ष यात्रा ऐतिहासिक उपलब्धियों वाली होगी। अब हम सभी को उनकी पृथ्वी पर लैंडिंग की खबर का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


अटल था विश्वास कि मिशन होगा कामयाब

शुभांशु के अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटने के माैके पर उनके लखनऊ स्थित आवास पर सोमवार को उत्सव जैसा माहौल था। पिता शंभू दयाल खुशी और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि शुभांशु ईश्वरीय उपहार की तरह हैं। उनकी लगन और मेहनत की वजह से ही मुझे शुरू से अटल विश्वास है कि ये मिशन हर हाल में कामयाब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने कहा- यह जीवन का सबसे गाैरवपूर्ण क्षण

बेटे की वापसी को लेकर मां आशा देवी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि शुभांशु की वापसी पर भगवान शिव का रूद्राभिषेक उनके चरणों में कृतज्ञता प्रकट करने के लिए है। उन्होंने कहा कि हमारे बेटे ने लखनऊ की गलियों से अंतरिक्ष के बीच सितारों तक का सफर किया है। अब वो मिशन पूरा करके लाैट रहा है। सारे देश को शुभांशु पर गर्व है। यह हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed