फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shubhanshu Shukla's family is waiting for their son and the city is waiting for the star to return from space

Lucknow News: शुभांशु शुक्ला के परिवार को बेटे और शहर को अंतरिक्ष से लाैटे सितारे का इंतजार

Mon, 25 Aug 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Shubhanshu Shukla's family is waiting for their son and the city is waiting for the star to return from space
शुभांशु शुक्ला के स्वागत में शहर में तैयारी एवं उनके माता-पिता।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। अंतरिक्ष यात्रा से लाैटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को अपने गृहनगर लौटे रहे हैं। उनके माता-पिता अपने बेटे का और पूरा लखनऊ अंतरिक्ष से लाैटे सितारे के स्वागत के इंतजार में है। उनके मोहल्ले त्रिवेणी नगर में जश्न का माहाैल है। शहर में चारों ओर ‘शुभांशु- नेशनल हीरो’ के होर्डिंग और पोस्टर लगे हैं।
विज्ञापन

परिवार के लाेगों ने घर सजाने के साथ ही अपने लाल के स्वागत में दरवाजों पर बंदनवार लगाए हैं। शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला और मां आशा देवी ने कहा कि हम बेसब्री से बेटे का इंतजार कर रहे हैं। इधर, नगर निगम प्रशासन भी इस जश्न में शामिल है। इसके लिए घर के सामने की सड़क के साथ स्वागत द्वार बनाया गया है।
विज्ञापन

--
शुभांशु अब सारे देश का बेटा
पिता शंभु दयाल शुक्ल ने बताया कि तीन दिन के लखनऊ प्रवास के दाैरान शुभांशु को घर के बजाय विशेष सुरक्षा में एक गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। इसरो के निर्देश पर शुभांशु के सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए शायद उनका अपने घर आना संभव न हो। उन्होंने कहा कि शुभांशु अब सारे देश का बेटा है। आगे उन पर भारत के पहले मानव मिशन गगनयान जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीस वर्ष के बाद बहन बांधेगी राखी
शुभांशु की बहन शुचि मिश्रा ने बताया कि डिफेंस एकेडमी जाने के बाद से ही वह अपने भाई को कभी राखी नहीं बांध पाईं। पिछले 20 साल से हर रक्षाबंधन पर उनकी कलाई सूनी रही। इस बार मैं उन्हें राखी बाधूंगी। बताया कि शुभांशु को कुल्फी काफी पसंद है। मिलूंगी तो उनकी पसंदीदा कुल्फी खिलाऊंगी।

--
सीएमएस की ओर से विजय परेड की तैयारी
शुभांशु के स्कूल सिटी मॉन्टेसरी (सीएमएस) की ओर से सोमवार को शुभांशु के स्वागत में विजय परेड भी निकाली जाएगी। शुरुआत सुबह 8:30 एयरपोर्ट पर होगी जिसमें स्कूल के विद्यार्थी शामिल होंगे। ये विजय परेड गोमतीनगर विस्तार परिसर होते हुए जी-20 चौक तक जाएगी।

शुभांशु शुक्ला के स्वागत में शहर में तैयारी एवं उनके माता-पिता। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed