Axiom-4 Mission: आज धरती पर लौटेंगे शुभांशु, माता-पिता ने भोलेनाथ से की प्रार्थना; बोले-हम लोग सौभाग्यशाली
Shubhanshu Shukla Return: Axiom-4 मिशन पूरा करके 18 दिन बाद आज शुभांशु शुक्ला साथियों के साथ धरती पर लौटेंगे। उनके माता-पिता ने भोलेनाथ से उनके सकुशल धरती पर उतरने की प्रार्थना की। कहा कि हम भव्य स्वागत के लिए तैयार हैं।
विस्तार
इधर, लखनऊ में शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला और मां आशा शुक्ला बेसब्री से बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पिता ने कहा कि हम काफी उत्साहित हैं। बेटे के स्वागत के लिए तैयार हैं। आज शाम को अनडॉकिंग होगी। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उनका मिशन पूरा हो गया है। सभी को उनके लौटने का इंतजार है।
#WATCH | The Axiom-4 mission, featuring Group Captain Shubhanshu Shukla, is set to undock from the International Space Station today, July 14th.
विज्ञापन विज्ञापन
In Lucknow, Uttar Pradesh, his father, Shambhu Dayal Shukla, says, "We are very excited and are ready to welcome him. The undocking… pic.twitter.com/uDSjb9LPyM — ANI (@ANI) July 14, 2025
उन्होंने आगे कहा कि हम सुबह मंदिर गए। घर पर भी पूजा-अर्चना की। हमने भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि वे हमें आशीर्वाद दें कि बेटा और उसके साथ पृथ्वी पर सुरक्षित उतरें। हमें उन पर बहुत गर्व है। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा बेटा इतनी ऊंचाइयों को छुएगा। हमें लगता है कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे घर ऐसा बेटा पैदा हुआ। जिसके नाम से हम लोग जाने जाते हैं।
शुभांशु की मां आशा कहती हैं कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करें। जल्द से जल्द धरती पर वापस आकर हमसे मिलें। हम उनका भव्य स्वागत करेंगे।
#WATCH | The Axiom-4 mission, featuring Group Captain Shubhanshu Shukla, is set to undock from the International Space Station on July 14th.
— ANI (@ANI) July 13, 2025
In Lucknow, Uttar Pradesh, his mother, Asha Shukla, says, "We pray to God that he completes his mission successfully and comes back to… pic.twitter.com/PlGLUwdr4q