Lucknow: मिशन गगनयान में शामिल हैं लखनऊ के कैप्टन शुभांशु शुक्ला, पिता बोले- हमारे लिए गर्व का क्षण
इसरो व नासा के संयुक्त अभियान मिशन गगनयान में लखनऊ के कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं। इस मौके पर उनके पिता शुभांशु शुक्ला ने कहा कि यह हमारे लिए कभी न भूलने वाला क्षण है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस मौके पर शुभांशु शुक्ला के पिता शंभु दयाल शुक्ला ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। मैं सभी को मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं हमेशा ही शुभांशु की सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने बताया कि मैं चाहता था कि शुभांशु सेना में जाने के बजाय सिविल सेवाओं में जाए पर जब वायु सेना के लिए उसका चयन हो गया तो मैंने बिल्कुल भी उसका विरोध नहीं किया।
उन्होंने कहा कि मैं उन पलों को कभी नहीं भूल सकता जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन के लिए शुभांशु के नाम की घोषणा की और उन्हें बैज दिया। मैं कभी भी नकारात्मक नहीं सोचता। जो भी होता है अच्छे के लिए ही होता है। इस मौके पर शुभांशु की मां ऊषा शुक्ला ने कहा कि शुभांशु बचपन से ही पढ़ने लिखने में बड़ा होशियार थे। वो शुक्रवार को प्रशिक्षण के लिए अमेरिका रवाना हो गए।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | ISRO has selected Group Captain Shubhanshu Shukla as the 'prime astronaut' for its first collaborative mission with NASA to the International Space Station, his father Shambhu Dayal Shukla says, "...I wish this mission to be successful. I always… pic.twitter.com/KQU9ssICBF
— ANI (@ANI) August 3, 2024
बता दें कि जून 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो और नासा के संयुक्त अभियान मिशन गगनयान की घोषणा की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.