फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shriram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust appeals to people not to come Ayodhya on 5 August.

पांच अगस्त को अयोध्या न आएं रामभक्त, दूरदर्शन पर प्रसारण देखें: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

Wed, 29 Jul 2020 07:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jul 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
Shriram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust appeals to people not to come Ayodhya on 5 August.
चंपत राय - फोटो : file photo

अयोध्या में भूमि पूजन के लिए मेहमानों की लिस्ट तैयार कर ली गई है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को भूमि पूजन कर मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मौजूद मेहमान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम में शरीक होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामभक्तों से अपील की है कि वह पांच अगस्त को अयोध्या न आएं और दूरदर्शन पर ही कार्यक्रम का प्रसारण देखें। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लोगों से अपील की है कि भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए व्यग्र न हों। दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण देखें और शाम को अपने घर पर दीपक जलाकर इस दिव्य व भव्य अवसर का स्वागत करें।
विज्ञापन


बता दें कि अयोध्या में भूमि पूजन में शामिल होने वाले 200 मेहमानों की सूची को प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिल गई है। पांच अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ 50 साधु संत शामिल होंगे। कार्यक्रम में उद्योगपति रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मेहमानों की सूची को चार अलग अलग श्रेणियों में बांटा है। इनमें देश के 50 बड़े साधु संत, 50 नेता और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोग होंगे। इनमें लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह के साथ साध्वी ऋतंभरा और विनय कटियार शामिल होंगे। कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा देश के 50 उद्योगपतियों व अधिकारियों को भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने का निमंत्रण भेजा जाएगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर पांच अगस्त को सुबह 11:30 बजे अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में उतरेगा। यहां से उनका काफिला आगे के लिए रवाना होगा। मोदी पहले हनुमान गढ़ी जाएंगे या राम जन्मभूमि यह फिलहाल तय नहीं है। भूमिपूजन कार्यक्रम दो घंटे का होगा इसमें भूमि पूजन के बाद मोदी एक घंटा जनता को संबोधित करेंगे।  उनके भाषण को अयोध्या में जगह जगह लगाई गई स्क्रीन पर लोग लाइव सुन सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed