फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shri shri ravishankar in lucknow to talk on ram temple issue.

राम मंदिर मुद्दे पर कई पक्षों से मिले श्री श्री रविशंकर, बोले-कोई फॉर्मूला नहीं, बातचीत जारी रहेगी

Wed, 15 Nov 2017 07:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Nov 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
shri shri ravishankar in lucknow to talk on ram temple issue.
श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala

राम मंदिर-बाबरी मुद्दे पर जारी विवाद में मध्यस्थ बनने पहुंचे श्री श्री रविशंकर ने लखनऊ में अलग-अलग पक्षकारों से मिलकर बात की। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे पास इस मसले को हल करने का कोई फॉर्मूला नहीं है। मामले पर बातचीत जारी है।

विज्ञापन


वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग के गौतम विग ने बताया कि श्री श्री, हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों को सुन रहे हैं और मामले पर आम सहमति की कोशिश कर रहे हैं। जिससे कि आपसी सौहार्द्र बना रहे। बातचीत के दौरान दोनों ही पक्ष सकारात्मक हैं। कोशिश है कि दिसंबर में होने वाली सुनवाई शुरू होने से पहले कुछ नतीजा निकले।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद श्री श्री ने राम मंदिर से जुड़े अलग-अलग पक्षों से बात की। महानगर में हुई वार्ता में राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष जनमेजय शरण, अयोध्या के दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास राज्यसभा सांसद विनय कटियार सहित अलग-अलग पक्षों के लोग शामिल हुए। जनमेजय ने कहा कि बातचीत सही दिशा में जा रही है। हम तब तक बातचीत करते रहेंगे जब तक किसी नतीजे पर नही पहुंच जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री श्री रविशंकर कल (16 नवंबर) को अयोध्या जाएंगे और वहां भी अलग-अलग पक्षों से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed