फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shri Ram Janmabhoomi will be connected with six lane road: Lucknow-Gorakhpur highway will be increased in widt

छह लेन सड़क से जुड़ेगी श्रीरामजन्मभूमि : लखनऊ-गोरखपुर हाईवे की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई, तैयार हो रही डीपीआर

Tue, 13 Sep 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

लखनऊ से अयोध्या के बीच हाईवे से सटे गांव और कस्बे हैं। इसलिए जहां सड़क को चौड़ा करने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होगी, वहां फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। लखनऊ से गोरखपुर तक हाईवे की लंबाई 269 किमी है। पूरे हाईवे पर 40 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Shri Ram Janmabhoomi will be connected with six lane road: Lucknow-Gorakhpur highway will be increased in widt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला की जन्मभूमि छह लेन सड़क से जोड़ी जाएगी। इसके लिए वाया अयोध्या, लखनऊ से गोरखपुर तक हाईवे को चौड़ा करने का फैसला किया गया है। अभी यह रोड फोरलेन है। इस सड़क को चौड़ा करने के लिए शीघ्र ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) टेंडर आमंत्रित करेगा।

विज्ञापन


अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण पूरा होने पर यहां पूरे संसार से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होना तय है। इसको ध्यान में रखते हुए ढांचागत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी के तहत लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर हाईवे को छह लेन तक चौड़ा करने की योजना बना ली गई है।
विज्ञापन


लखनऊ से अयोध्या के बीच हाईवे से सटे गांव और कस्बे हैं। इसलिए जहां सड़क को चौड़ा करने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होगी, वहां फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। लखनऊ से गोरखपुर तक हाईवे की लंबाई 269 किमी है। पूरे हाईवे पर 40 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही डीपीआर (विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो जाएगी। लागत और अन्य विशिष्टियों का आकलन होने के बाद टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed