{"_id":"5bed2457bdec226998047747","slug":"shree-ramayan-express-arrived-ayodhya-five-hours-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-सीता का आशीर्वाद लेकर दिल्ली से चली श्री रामायण एक्सप्रेस पांच घंटे लेट पहुंची अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-सीता का आशीर्वाद लेकर दिल्ली से चली श्री रामायण एक्सप्रेस पांच घंटे लेट पहुंची अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद जंक्शन पहुंची श्री रामायण एक्सप्रेस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से भगवान राम और सीता का आशीर्वाद लेकर रवाना की गई श्री रामायण एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को फैजाबाद जंक्शन पांच घंटे लेट पहुंचीं। जहां पहले से मौजूद साधू-संतों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का जय श्री राम के उद्घोष व पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। श्री रामायण एक्सप्रेस को सुबह 4.50 पर अयोध्या जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह 10 बजे पहुंची।
विज्ञापन
आपको बता दें कि श्री रामायण एक्सप्रेस आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कार्पोरेशन) की तरफ से चलाई जा रही है जो कि 16 दिनों के टूर पैकेज पर है। जो भगवान राम से जुड़े स्थलों के दर्शन करवाएगी। यह अपने पहले पड़ाव के लिए फैजाबाद जंक्शन पहुंच चुकी है और आगे की यात्रा के लिए कल शाम प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
ट्रेन से अयोध्या पहुंचे सभी पर्यटक काफी खुश नजर आए और कहा कि हम सभी चाहते हैं कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने। ट्रेन में 800 यात्रियों के सफर करने की सुविधा है। जो दिल्ली से अयोध्या, चित्रकूट, जनकपुरी, रामेश्वर सहित भगवान राम से जुड़े पौराणिक स्थलों के दर्शन कराएगी।
विज्ञापन
ट्रेन में मौजूद पर्यटक यात्रा के इंतजाम देखकर आश्चर्यचकित थे। सफदरजंग स्टेशन से ट्रेन को रवाना करने के लिए कार्यक्रम के खास इंतजाम किए गए थे। इस दौरान राम, सीता व हनुमान के वेश में दिखने वाले कलाकार स्टेशन पर मौजूद थे। उनका आशीर्वाद लेकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यात्रियों के उत्साह को देखते हुए कहा जा रहा है कि राम से जुड़े स्थलों के दर्शन करवाने वाली ये ट्रेन रेलवे के लिए कमाई का नया जरिया बन सकती है। आगे इसी तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन और ट्रेनों की शुरुआत करने की योजना है।