फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shree ramayan express arrived ayodhya five hours late.

राम-सीता का आशीर्वाद लेकर दिल्ली से चली श्री रामायण एक्सप्रेस पांच घंटे लेट पहुंची अयोध्या

Thu, 15 Nov 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Thu, 15 Nov 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
shree ramayan express arrived ayodhya five hours late.
फैजाबाद जंक्शन पहुंची श्री रामायण एक्सप्रेस। - फोटो : amar ujala

दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से भगवान राम और सीता का आशीर्वाद लेकर रवाना की गई श्री रामायण एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को फैजाबाद जंक्शन पांच घंटे लेट पहुंचीं। जहां पहले से मौजूद साधू-संतों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का जय श्री राम के उद्घोष व पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। श्री रामायण एक्सप्रेस को सुबह 4.50 पर अयोध्या जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह 10 बजे पहुंची।

विज्ञापन


आपको बता दें कि श्री रामायण एक्सप्रेस आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कार्पोरेशन) की तरफ से चलाई जा रही है जो कि 16 दिनों के टूर पैकेज पर है। जो भगवान राम से जुड़े स्थलों के दर्शन करवाएगी। यह अपने पहले पड़ाव के लिए फैजाबाद जंक्शन पहुंच चुकी है और आगे की यात्रा के लिए कल शाम प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


ट्रेन से अयोध्या पहुंचे सभी पर्यटक काफी खुश नजर आए और कहा कि हम सभी चाहते हैं कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने। ट्रेन में 800 यात्रियों के सफर करने की सुविधा है। जो दिल्ली से अयोध्या, चित्रकूट, जनकपुरी, रामेश्वर सहित भगवान राम से जुड़े पौराणिक स्थलों के दर्शन कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में मौजूद पर्यटक यात्रा के इंतजाम देखकर आश्चर्यचकित थे। सफदरजंग स्टेशन से ट्रेन को रवाना करने के लिए कार्यक्रम के खास इंतजाम किए गए थे। इस दौरान राम, सीता व हनुमान के वेश में दिखने वाले कलाकार स्टेशन पर मौजूद थे। उनका आशीर्वाद लेकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


यात्रियों के उत्साह को देखते हुए कहा जा रहा है कि राम से जुड़े स्थलों के दर्शन करवाने वाली ये ट्रेन रेलवे के लिए कमाई का नया जरिया बन सकती है। आगे इसी तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन और ट्रेनों की शुरुआत करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed