फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shree Anna mahotsav will start from 27 October.

UP News: ‘श्रीअन्न’ पर काम करने वाले किसानों का सम्मान करेगी सरकार, 27 अक्तूबर से शुरू होगा श्रीअन्न महोत्सव

Wed, 18 Oct 2023 02:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Oct 2023 02:23 PM IST
सार

लखनऊ में 27 से 29 अक्तूबर तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Shree Anna mahotsav will start from 27 October.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार श्रीअन्न (मिलेट्स) पर काम करने वाले किसानों का सम्मान करेगी। इसके तहत कृषि कुंभ से पहले 27 से 29 अक्तूबर तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय श्रीअन्न महोत्सव होगा। इस दौरान राज्य स्तरीय मिलेट्स कार्यशाला भी होगी। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री करेंगे।

विज्ञापन


महोत्सव के पहले दिन छह मंडल, दूसरे दिन पांच मंडल व तीसरे दिन सात मंडलों के किसान इसमें हिस्सा लेंगे। साथ ही इसमें कृषि विश्वविद्यालयों व दो कॉलेज के शिक्षक-छात्र भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजभर बोले - धैर्य रखिए... जल्दी ही शपथ हो जाएगी..., मंत्री बनाए जाने के सवाल पर दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में दरक जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस ने सपा में लगाई सेंध, कई बड़े नेता आज थाम लेंगे हाथ


महोत्सव के माध्यम से श्रीअन्न फसलों के उत्पादन, उपभोग, विपणन, निर्यात आदि के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। सम्मेलन में हर मंडल के हर जिले से 50 प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादक संगठन के 10 प्रतिनिधि व 10 प्राविधिक सहायक हिस्सा लेंगे।

राज्य स्तरीय कार्यशाला में 35 एफपीओ को सीड मनी के लिए प्रमाण पत्र दिया जाएगा। हर एफपीओ को प्रति इकाई चार लाख रुपये दिया जाएगा। श्रीअन्न के उत्पादों के 40 स्टॉल भी लगेंगे।

तारीख : प्रतिभागी मंडल के किसान
27 अक्तूबर : लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ व देवीपाटन मंडल।
28 अक्तूबर : सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा व मुरादाबाद।
29 अक्तूबर : गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज व मिर्जापुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed