फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: Three died because of high temperature.

श्रावस्ती: जायरीनों के लिए गर्मी बन रही काल, हालत बिगड़ने पर अब तक तीन की मौत

Sat, 01 Jun 2024 05:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jun 2024 05:39 PM IST
सार

श्रावस्ती जिले में भीषण गर्मी के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। ये दरगाह मेले के लिए आए थे। हालांकि, डॉक्टरों ने गर्मी से मौत की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Shravasti: Three died because of high temperature.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

भीषण गर्मी जायरीनों के लिए काल बनी हुई है। शनिवार को गर्मी से तीन जायरीनों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने गर्मी से मौत होने की पुष्टि नहीं की हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के त्रिलोकपुरी मयूर विहार निवासी मुकेश कुमार (40) की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथ मौजूद लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथ आए लोगों ने बताया कि वह 6 लोग 28 तारीख को दिल्ली से दरगाह मेले के लिए चले थे। शुक्रवार की शाम अनारकली जाना था तभी बात करते समय अचानक मुकेश की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। 4 जून को सभी की वापसी थी। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए दिल्ली ले गए।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर अलीगंज हयातगंज निवासी मोहम्मद दबीर (53) शुक्रवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर अचेत हो गए। साथ मौजूद लोग अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह दरगाह मेले में पान की दुकान लगाने सोमवार को घर से निकले थे और मंगलवार की सुबह बहराइच पहुंच गए थे। गर्मी के चलते हालात बिगड़ने पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर झाला के पास शुक्रवार को वहीं अंबेडकर नगर के अलीगंज अकबरपुर टांडा निवासी परवेज (28) का शव गोंडा मार्ग पर पयागपुर स्थित झाला के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह अपनी मन्नत पूरी करने के लिए अंबेडकर नगर से 70 -80 जायरीनों के साथ पैदल दरगाह मेले के लिए आया था। रास्ते में गर्मी के चलते हालात बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौतों से परिजनों में कोहराम है।


अब तक कई जायरीनों की गर्मी के चलते हो चुकी है मौत
कानपुर के दानाखोरी निवासी मंजू जायसवाल, सैयद सालार, मसूद गाजी की दरगाह पर जियारत करने आ रही थी गर्मी के चलते हालात बिगड़ने पर मौत हो गई। अमरोहा निवासी बाबू उर्फ मोहम्मद सज्जाद सैयद सालार गाजी की दरगाह पर आए थे, गर्मी के चलते हालात बिगड़ने पर इनकी भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed