{"_id":"66bde97a120ea4e863084b08","slug":"shravasti-news-one-teen-aged-boy-get-drowned-and-died-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 15 Aug 2024 05:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:11 PM IST
सार
जाफर अली पुत्र उल्फत बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित पकडिहवा तालाब के पास खेल रहा था। जहां अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह तालाब में गिर गया। हादसे मेंं उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घर में मचा कोहराम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रावस्ती जिले के सेमगढा के बेहनन पुरवा निवासी किशोर बृहस्पतिवार को गांव स्थित पकडिहवा तालाब के किनारे खेल रहा था। जहां पैर फिसलने के कारण एक किशोर डूब गया। साथियों की सूचना पर ग्रामीणों संग पहुंचे परिवार के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाश को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
इकौना थाना क्षेत्र इकौना क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा के मजरा बेहनन पुरवा निवासी जाफ़र अली (14) पुत्र उल्फ़त बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित पकडिहवा तालाब के पास खेल रहा था। जहां अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह तालाब में गिर गया। इस दौरान जब तक साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तब तक तालाब में पानी अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया।
बच्चों ने घर आकर इसकी सूचना उल्फत सहित आसपास के लोगो व परिजनों को दिया। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाफर अली के शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।