{"_id":"66643df426f02e43ef06c3f9","slug":"shravasti-a-man-thrown-from-a-roof-and-murdered-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sharavasti: पुरानी रंजिश में युवक की बर्बरता पूर्वक हत्या, पिटाई के बाद छत से धक्का दिया, ईंटे बरसाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sharavasti: पुरानी रंजिश में युवक की बर्बरता पूर्वक हत्या, पिटाई के बाद छत से धक्का दिया, ईंटे बरसाए
Sat, 08 Jun 2024 04:48 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, इकौना / कटरा (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, इकौना / कटरा (श्रावस्ती)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:48 PM IST
सार
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक युवक की बर्बरता पूवर्क हत्या कर दी गई। उसे पिटाई के बाद छत से फेंका गया और उस पर ईंटे बरसाए गए।
विज्ञापन
मृतक संजय कुमार मिश्र
- फोटो : amar ujala
विस्तार
परशुराम नगर बाजार स्थित ननिहाल में रह रहे एक युवक को विपक्षियों ने शुक्रवार शाम लाठी डंडों से जमकर पीटा। जान बचाने के लिए छत पर भागे युवक को धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया गया। इसके बाद उस पर ईंट व रोड़े बरसाए गए। जिसे परिवार के लोगों ने सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की ओर से चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
नवीन मॉर्डन थाना कटरा के ग्राम जोरडीह निवासी संजय कुमार मिश्रा (28) पुत्र शिवशरन मिश्रा का ननिहाल गांव के ही मजरा परशुराम नगर बाजार में पड़ता है। संजय अपने परिवार के साथ अपनी नानी लीलावती व पत्नी रामअचल के घर रहता है। शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही घनश्याम वर्मा पुत्र रामदास वर्मा, बड़कन चौरसिया पुत्र तुलसीराम व छोटका पत्नी घनश्याम तथा घनश्याम के दामाद ने घेर लिया। इसके बाद उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए संजय अपने घर की छत पर भागा। जिसकी छत घनश्याम वर्मा की छत से मिली हुई है। जहां पहुंचे चारों ने उसकी पिटाई करते हुए छत से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
इस दौरान छत से नीचे गिरे संजय पर ईंट व रोड़े बरसाने लगे। गंभीर रूप से घायल संजय को परिवार के लोग एंबुलेंस से सीएचसी इकौना ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक की पत्नी नंदना देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं, घटना की सूचना के बाद एसपी घनश्याम चौरसिया नेे घटनास्थल का जायजा लिया। इस बारे में एसपी का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी गणनाथ प्रसाद को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में हुई हत्या
मृतक संजय मिश्रा की मौत के बाद जहां नंदना देवी की मांग का सिंदूर मिट गया। वहीं, सौम्या (7), समर (5) व अमर (3) के सिर से पिता का साया छिन गया। नंदना देवी का आरोप है कि चार जून को गांव में ही वह एक निमंत्रण में भोजन करने गया था। जहां सपा व भाजपा की जीत हार को लेकर घनश्याम वर्मा व श्रीकांत चौरसिया से कहा सुनी हुई थी। इस दौरान सभी ने उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से उसका पति संजय काफी परेशान था जिसकी शुक्रवार को चार लोगों ने मिलकर हत्या कर दिया।