{"_id":"66f2aff283d2b9f2f3053303","slug":"shravasti-a-child-get-drown-in-a-pond-in-ikauna-thana-in-shravasti-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती : बच्चो संग खुरपहिया नाले में नहाने गया भाई डूबा, बहन को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती : बच्चो संग खुरपहिया नाले में नहाने गया भाई डूबा, बहन को ग्रामीणों ने बचाया
Tue, 24 Sep 2024 05:57 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:57 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बहन को तो बचा लिया पर उसका भाई गहरे पानी में चला गया। उसे निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन चलता रहा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के डिंगुराजोत के मजरा फत्तूपुर तनाजा निवासी भाई बहन गांव के ही कुछ बच्चे सोमवार देर शाम गांव के निकट खुरपहिया नाले में नहाने गए थे। जहां पानी अधिक होने के कारण भाई बहन पानी में डूबने लगे। बच्चों के शोर पर ग्रामीणों संग पहुंचे परिजनों ने बालिका को डूबने से बचा लिया जबकि उसका भाई गहरे पानी में डूब गया। परिजन पूरी रात बालक की नदी में तलाश कराते रहे जिसका पता न चलने पर एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
नवीन मार्डन थाना कटरा के ग्राम डिंगुराजोत का मजरा फत्तूपुर तनाजा राप्ती नदी पार स्थित है। वहीं बगल में राप्ती नदी पुराना स्थान छोड़कर नए रास्ते पर जा चुकी है। ऐसे में यहां नाला की तरह पुरानी नदी स्थित है। जिसे खुरपहिया नाला कहते है। सोमवार देर शाम फत्तूपुर तनाजा निवासी जिलाजीत यादव का पुत्र अंकित यादव (9) अपनी बहन अनीता यादव (8) सहित गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ गांव के निकट स्थित खुरपहिया नाले में नहाने गया था। जहां पानी अधिक होने के कारण अंकित व अनीता पानी में डूबने लगे। साथ में मौजूद बच्चों के शोर पर ग्रामीणों संग पहुंचे परिवार के लोगों ने अनीता को डूबने से बचा लिया जबकि अंकित गहरे पानी में डूब गया।
परिजन ग्रामीणों संग पूरी रात अंकित को नदी में तलाशते रहे लेकिन अंकित का पता नहीं चल सका है। इस बारे में कटरा थाना प्रभारी गणनायक प्रसाद ने बताया कि बालक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है जिनसे बालक की तलाश कराई जाएगी। उम्मीद है उसे खोज लिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन