फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravan Amavasya is today, offer Pinddaan to please your ancestors

Lucknow News: श्रावणी अमावस्या आज, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें पिंडदान

Thu, 24 Jul 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shravan Amavasya is today, offer Pinddaan to please your ancestors
लखनऊ। सावन मास में पड़नी वाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या कहा जाता है। इसे हरियाली अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति और उन्हें प्रसन्न करने के लिए पिंडदान करना और दान करना श्रेयस्कर माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन सुबह स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद पितरों का तर्पण करने से जीवन की बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन

कृष्णानगर स्थित आशुतोष महादेव मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष पांडेय ने बताया कि सावन की अमावस्या पर देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती का पूजन करना चाहिए। सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पितरों को भी जल दें। पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपवास करें और गरीब को दान-दक्षिणा दें। हरियाली अमावस्या पर पीपल, बरगद, केला, तुलसी आदि पौधों का रोपण शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि अमावस्या तिथि बुधवार रात 2:28 बजे से बृहस्पतिवार रात 12:40 बजे तक रहेगी। हरियाली अमावस्या पर हर्षण योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इनमें गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शिववास योग प्रमुख हैं। इन योग में भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। इस दिन मछली को आटे की गोलियां खिलाएं। चींटियों को आटा दें। गाय, कुत्ते, कौए की सेवा करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed