{"_id":"6a0242ab525bf3b9fb0c9b72","slug":"showroom-employee-and-former-mr-commit-suicide-by-hanging-lucknow-news-c-13-lko1070-1731486-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शोरूम महिला कर्मचारी और पूर्व एमआर ने फंदे से लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शोरूम महिला कर्मचारी और पूर्व एमआर ने फंदे से लगाकर दी जान
Tue, 12 May 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 12 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पारा और पीजीआई क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में शोरूम की महिला कर्मचारी और पूर्व एमआर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को दोनों ही मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शोरूम कर्मचारी के मामा ने पुलिस से जांच की मांग की है।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक बाराबंकी के अनियारी इस्लामपुर निवासी अंजलि तिवारी (22) दो वर्षों से पारा के मॉडल सिटी में किराये पर रहती थीं। वह आलमबाग स्थित बाइक शोरूम में काम करती थीं। मकान मालिक ने बताया कि उनका बेटा रात 12:00 बजे घर लौटा तो उसकी नजर अंजलि के कमरे की खिड़की पर पड़ी। उसने अंजलि को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा। दरवाजा तोड़कर अंजलि को फंदे से उतारा गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह चार बजे सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की और अंजलि का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। उनके मामा शिवम दुबे ने मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने की मांग की है। अंजलि के परिवार में पिता दुर्गेश और भाई निखिल हैं। मां की वर्ष 2023 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
वहीं, मूलरूप से देवरिया के रहने वाले पूर्व एमआर पीयूष मणि त्रिपाठी (35) पीजीआई के कैलाश एन्क्लेव में पत्नी खुशबू और तीन वर्षीय बेटी ईरा के साथ रहते थे। खुशबू केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाती हैं। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, पीयूष और उनकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार को खुशबू किसी काम से बेटी के साथ बाहर गई थीं। घर में पीयूष थे। शाम को फोन का जवाब न मिलने पर खुशबू ने पड़ोसी को कॉल कर पति से बात कराने की बात कही। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो पीयूष पंखे से दुपट्टे के सहारे लटके मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया है।