फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Show cause notice issued to District Magistrate

Lucknow News: जिलाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

Sun, 02 Mar 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to District Magistrate
लखनऊ। एससीएसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दलित महिला से दुष्कर्म मामले में आदेश का पालन न होने पर यह कार्रवाई की है। बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया था।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि इस मामले में जिलाधिकारी को 16 फरवरी को जिला स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति गठित करने का आदेश दिया था। ताकि एससीएसटी वर्ग पर होने वाले अत्याचारों को रोका जा सके। इसके बाद 19 फरवरी को लिखे पत्र में पीड़िता व उसकी बच्ची को प्रतिकर और पुनर्वास दिलाकर सूचित करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा कि इन दोनों ही विषयों पर जिलाधिकारी ने कोई भी रिपोर्ट नहीं दी। यह क्षोभ का विषय है।
विज्ञापन


कोर्ट यह मानने को मजबूर है कि जिलाधिकारी ने जानबूझकर कोर्ट की अपेक्षा की है। जिलाधिकारी एक सप्ताह के भीतर कोर्ट को बताएं कि इन आदेशों पर क्या कार्रवाई हुई। अगर समिति गठित नहीं हुई है तो एक सप्ताह के भीतर समिति गठित करें। इस मामले पर स्पष्टीकरण देने के लिए कोर्ट ने जिलाधिकारी को अगली तारीख पर व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित रहने का आदेश दिया है। कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा न करने पर जिलाधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed