{"_id":"6990cfb4c83a1b07730d05fc","slug":"shots-fired-at-former-mp-savitri-bais-house-lucknow-news-c-13-lko1070-1605533-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्व सांसद सावित्री बाई के मकान पर चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्व सांसद सावित्री बाई के मकान पर चली गोली
Sun, 15 Feb 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के ओमेक्स सिटी इलाके में बहराइच की पूर्व सांसद डॉ. सावित्री बाई फुले के निजी आवास पर शुक्रवार शाम अज्ञात ने गोली चलाई। गोली का निशान मकान के टिनशेड पर मिला। इस संबंध में पूर्व सांसद के चालक राजेश कुमार वर्मा ने बिजनौर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजेश कुमार वर्मा के अनुसार, वह परिवार के साथ पूर्व सांसद के घर में रहते हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। जांच करने पर उन्हें टिनशेड में गोली का छेद मिला। गनीमत रही कि घटना के समय कमरे में मौजूद किसी को भी चोट नहीं आई। सूचना पर बिजनौर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जिसने टिनशेड की जांच की है।
मौके पर नहीं मिला खोखा
एसीपी के अनुसार, छानबीन के बाद राजेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लापरवाही या जल्दबाजी में दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कार्यों से संबंधित धारा में केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल से कोई खोखा नहीं मिला है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टिनशेड में हुआ छेद गोली से ही हुआ है या किसी अन्य वस्तु से। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।