Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shopkeeper selling banned e-cigarettes arrested

Lucknow News: प्रतिबंधित ई सिगरेट बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper selling banned e-cigarettes arrested
प्रतिबंधित ई सिगरेट बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार
लखनऊ। प्रतिबंधित ई सिगरेट बेचने के आरोप में चिनहट के विकल्पखंड निवासी 63 वर्षीय दुकानदार अरुण कुमार शुक्ला को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 94 ई सिगरेट और ई सिगरेट में इस्तेमाल होने वाली आठ बैटरियां बरामद की गईं।
विज्ञापन

गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के अनुसार, शाम को सूचना मिली थी कि विवेकखंड स्थित एक पान की दुकान पर ई सिगरेट बेची जा रही है। दरोगा मृत्युंजय नाथ शर्मा की टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान विभिन्न कंपनियों की 94 ई सिगरेट और आठ बैटरियां जब्त कीं। पूछताछ में अरुण ने स्वीकार किया कि सस्ती दरों पर ई सिगरेट खरीदकर ऊंचे दामों में बेचता था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोमतीनगर थाने में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 की धारा 4 और 7 के तहत केस दर्ज किया है। इस अधिनियम के तहत ई सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, वितरण, भंडारण और प्रचार पर प्रतिबंध है। उल्लंघन करने वालों को एक वर्ष तक की सजा या एक लाख रुपये जुर्माना, या दोनों का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------


स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, ई सिगरेट के एरोसोल में मौजूद रसायन जैसे एसीटेल्डिहाइड और फॉर्मेल्डिहाइड फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें मौजूद निकोटीन रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर हृदय रोग की आशंका बढ़ाता है और युवाओं के मस्तिष्क विकास को प्रभावित कर सकता है।

शहर में चोरी-छुपे हो रही बिक्री
प्रतिबंध के बावजूद ई सिगरेट बाजार में आसानी से उपलब्ध है। इनकी कीमत 800 से 2000 रुपये के बीच है, जो फ्लेवर और कश की संख्या पर निर्भर करती है। दुकानदार केवल भरोसेमंद ग्राहकों को ही ई सिगरेट बेचते हैं। युवाओं, खासकर लड़कियों में इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस और प्रशासन की कोशिशों के बावजूद इस पर पूर्ण रूप से रोक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed