फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shopkeeper hooliganism in Chandrika Devi temple vendor was ready to assault SDM for not accepting prasad

Lucknow: चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदार की गुंडई, प्रसाद न लेने पर एसडीएम से मारपीट पर आमादा हुआ विक्रेता

Sat, 07 Jun 2025 09:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 09:30 PM IST
सार

बीकेटी स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों पर लगाम नहीं लग पा रही है। दुकान से प्रसाद न लेने पर विक्रेता एसडीएम से मारपीट पर आमादा हो गया। उसके साथियों ने धमकी देना भी शुरू कर दिया था। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Shopkeeper hooliganism in Chandrika Devi temple vendor was ready to assault SDM for not accepting prasad
एसडीएम से अभद्रता करने वाले आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार दोपहर बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में प्रसाद दुकानदार एसडीएम मलिहाबाद अंकित कुमार से मारपीट पर आमादा हो गया। दुकान के सामने कार खड़ी करने को लेकर उसने एसडीएम से अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी विश्वजीत सिंह उर्फ राजनाथ कठवारा का रहने वाला है। उसके साथी  रूपेश यादव और बीकामऊ कला निवासी दुर्गेश मिश्रा हैं।

विज्ञापन


एसडीएम अंकित कुमार दोपहर 1 बजे सरकारी गाड़ी से चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। उनके चालक ने गाड़ी मंदिर परिसर में दुकानदार विश्वजीत की दुकान के सामने खड़ी कर दी थी। इस पर विश्वजीत चालक पर दुकान से सामान खरीदने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर आरोपी ने दुकान के सामने से कार हटाने की बात कही। 
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख एसडीएम कार से उतरे और विश्वजीत को समझाने लगे। मगर, वह उल्टा उनसे अभद्रता करने लगा। इस बीच दुकानदार के साथी रूपेश और दुर्गेश भी वहां आ गए। तीनों एसडीएम से मारपीट पर आमादा हो गए। एसडीएम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर में चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। वह दुकानदार व उसके दोनों साथियों को थाने ले गए। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के मुताबिक तीनों आरोपियों पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिचय देने पर भी आरोपी कर रहे थे अभद्रता

एसडीएम अंकित कुमार ने बताया कि परिचय देने पर भी अभद्रता कर रहा था। समझाने पर भी वह मान नहीं रहा था। वह हिंसक हो गया था। इसलिए, बीकेटी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी।

पहले भी हो चुकी है श्रद्धालुओं से अभद्रता

26 अप्रैल शनिवार को शाम को बाराबंकी के रहने वाले अंकुर और सीमा मंदिर जा रहे थे। आरोप है कि मंदिर के पहले पार्किंग पर खड़े युवक ने उनकी गाड़ी पर बैरियर गिरा दिया था। घटना में अंकुर और सीमा चोटिल हो गई थीं। मामले में पुलिस ने आरोपी रतन कुमार को गिरफ्तार किया था।



7 अप्रैल सोमवार को अलीगंज के त्रिवेणीनगर शिवलोक कॉलोनी निवासी पीयूष शर्मा परिवार के साथ मंदिर पहुंचे थे। तब दुकानदारों ने प्रसाद खरीदने को लेकर हुए विवाद में पीयूष व उनके परिवार से मारपीट की थी। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed