फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shooting stops because of coronavirus in lucknow

कोरोना ने लगाया लाइट... कैमरा... एक्शन पर ब्रेक, कलाकार परेशान

Tue, 16 Jun 2020 08:09 PM IST
ishwar ashish आरिफ, अमर उजाला, लखनऊ
आरिफ, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Jun 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
shooting stops because of coronavirus in lucknow

अपनी नजाकत और तहजीब के लिए पूरी दुनिया में अलग पहचान रखने वाले लखनऊ का जादू सिनेमा के रुपहले पर्दे पर भी छाया हुआ है। पिछले कुछ वर्षों से फिल्मों की शूटिंग के लिए नवाबों की नगरी लखनऊ, बॉलीवुड निर्माताओं को काफी भा रही थी। कोरोना और लॉकडाउन का असर जब बॉलीवुड पर पड़ा तो इसका असर लखनऊ पर भी साफ दिखने लगा है।

विज्ञापन


लॉकडाउन में तमाम ऐसी फिल्में और वेबसीरीज जिनकी शूटिंग शहर में चल रही थी या होने वाली थीं रुक गईं। फिलहाल इनकी शूटिंग जल्दी शुरू होने के आसार भी नहीं आ रहे हैं। इससे स्थानीय कलाकारों और फिल्म व्यवसाय से जुड़े लोगों को गहरा आघात लगा है।
विज्ञापन


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन साल की शुरुआत से लेकर काफी लंबे समय तक गुलाबो-सिताबो की शूटिंग के दौरान शहर के मेहमान रहे। किस्मत से लॉकडाउन के पहले ही उनकी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई पर कई निर्माता निर्देशक इतने भाग्यशाली नहीं रहे। चलिए, एक नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों की अटकी शूटिंग

लॉकडाउन की घोषणा के कुछ समय पहले ही कुशन नंदी की फिल्म ‘डिम्पल किडनैप हो गई’ की शूटिंग के सिलसिले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लखनऊ आए थे। बाराबंकी और मलीहाबाद के इलाके में चल रही इस शूटिंग में नुसरत भरूचा उनकी नायिका थीं। प्रदेश के कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा थे। फिल्म लॉकडाउन के बाद से बंद पड़ी है। 

कार्तिक आर्यन, कियरा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव की फिल्म ‘भूलभुलैया-2’ की शूटिंग भी शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रही थी। लाइन प्रोड्यूसर अरुन सिंह ‘डिक्की’ बताते हैं कि फिल्म का पहला शिड्यूल 10 दिन का था जो पूरा हो गया था। अगला शिड्यूल 25 दिन का था, पर लॉकडाउन ने इस फिल्म के साथ ही इसमें शामिल स्थानीय कलाकारों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया। अनीस बज्मी की इस फिल्म का काफी हिस्सा राजस्थान में भी शूट होना था। 
    
अनुष्का शर्मा की वेबसीरीज ‘माई’ की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी। पांच-छह दिन के शूट के बाद ये सीरीज भी लॉकडाउन का शिकार हो गई। वहीं, शहर के ही प्रोड्यूसर संजीव जायसवाल की ‘सूत्रधार’ का सीक्कवल भी महज चंद दिनों की शूटिंग के बाद ही अटक गया।

इन फिल्मों की होनी थी शूटिंग

लॉकडाउन के चलते कई ऐसी फिल्में जिनकी शूटिंग शहर और आसपास के इलाकों में प्रस्तावित थी, पर अधर में पड़ गई। अप्रैल से निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक राजकुमार संतोेषी अपने दल-बल के साथ एक अनाम फिल्म की शूटिंग लखनऊ में करने की योजना बना चुके थे। उसकी शूटिंग कोरोना के चलते रद्द हो गई।

वहीं अप्रैल में ही एक लंबे शूटिंग शिड्यूल पर रणदीप हुड्डा भी शहर आने वाले थे। उस फिल्म में शहर के तमाम कलाकार भी काम कर रहे थे पर लॉकडाउन के चलते सारे अरमानों पर पानी फिर गया। जी स्टूडियो प्रोड्क्शन की एक फिल्म जिसका निर्देशन देवांशु कुमार कर रहे थे। उसकी पूरी शूटिंग लखनऊ के साथ ही जयपुर में होनी थी। फिल्म के मुख्य कलाकारों में विक्रांत मैसी और कीर्ति खरबंदा थे। इस फिल्म की योजना भी खटाई में पड़ गई। उधर वेबसीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से चर्चा में आए विक्रमादित्य मोतवानी भी अगली वेबसीरीज की शूटिंग मई से लखनऊ में ही करने वाले थे। ये फिल्म भी अधर में है।

लखनऊ शूटिंग के लिए बहुत मुफीद जगह है यहां की लोकेशन में नए और पुराने दौर का कॉम्बिनेशन मिलता है। यहां के प्रतिभाशाली कलाकार भी हमारे लिए एक प्लस पॉइंट होते हैं। लॉकडाउन ने यहां होने वाली शूटिंग की योजना में कुछ खलल जरूर डाली पर स्थितियां सामान्य होते ही जल्दी ही यहां शूटिंग करूंगा। - राजकुमार संतोषी, निर्माता, निर्देशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed